
जमशेदपुर। मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से आगामी 20 सितंबर, रविवार को गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था की कार्यकारिणी द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और शिविर में रक्तदाताओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:गोलमुरी में धूमधाम से मना मिथिला सांस्कृतिक परिषद का स्थापना दिवस, विद्यापति के गीतों से सराबोर हुआ परिसर
अधिक से अधिक रक्तदाताओं को जोड़ने की तैयारी
संस्था के महासचिव ने बताया कि रक्तदान शिविर की तैयारियों में पूरी कार्यकारिणी जुटी हुई है। सभी सदस्य अपने स्तर से अधिक से अधिक रक्तदाताओं को शिविर तक लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
परिषद की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक कल्याण के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद में अपना योगदान दें।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई अतिथि होंगे शामिल
रक्तदान शिविर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बहारागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी , डॉ. सौरव चौधरी और डॉ. अशोक झा (अविचल) अतिथि के रूप में शामिल होंगे।संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, रक्तदान शिविर के माध्यम से सामाजिक सेवा और जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY : दुर्गा पूजा से पहले रेलवे का बड़ा झटका, टाटानगर, रांची और राउरकेला की 22 ट्रेनें रद्द; देखें पूरी लिस्ट
समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी सहयोग की अपील
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के कार्यकारिणी सदस्य और समाज के प्रबुद्ध लोग अपने-अपने स्तर पर जुटे हुए हैं। परिषद की ओर से अधिक से अधिक लोगों से 20 सितंबर को विद्यापति परिसर पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है।
संस्था का कहना है कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है और लोगों की सक्रिय भागीदारी से शिविर को सफल बनाया जा सकता है।

