Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :कांग्रेस कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता का जनता दरबार, वर्कर्स कॉलेज और स्वर्णरेखा घाट के मुद्दे गूंजे
Breaking News

Jamshedpur News :कांग्रेस कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता का जनता दरबार, वर्कर्स कॉलेज और स्वर्णरेखा घाट के मुद्दे गूंजे

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिष्टूपुर तिलक पुस्तकालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ। मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने जनसमस्याएं सुनीं और वर्कर्स कॉलेज सहित कई मुद्दों पर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : आम जनता की समस्याओं को करीब से जानने और उनके त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक विशेष ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय (तिलक पुस्तकालय) में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस जनता दरबार में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने कांग्रेस नेताओं व आम जनता द्वारा संज्ञान में लाई गई जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: मानगो में अब रात में भी उठेगा कचरा, मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए दिए कड़े निर्देश

वर्कर्स कॉलेज और स्वर्णरेखा घाट का प्रमुखता से उठा मुद्दा

जनता दरबार के दौरान जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर सुधा गुप्ता का ध्यान शहर की दो प्रमुख समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में स्नातक (ग्रेजुएशन) स्तर पर आर्ट्स और विज्ञान विषयों की पढ़ाई बंद हो गई है, जिससे छात्रों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने मेयर से इसमें अविलंब हस्तक्षेप कर पढ़ाई दोबारा शुरू कराने की मांग की।

इसके साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए एक उच्चस्तरीय घाट का निर्माण किया जाए। मेयर सुधा गुप्ता ने इन दोनों अहम मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

सड़क, पानी, बिजली और कचरा निस्तारण पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में पहुंचे आम नागरिकों और कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को मुखरता से रखा। दरबार में मुख्य रूप से उच्चस्तरीय होलसेल मार्केट के निर्माण, कचरा उठाव एवं निस्तारण, सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, पर्यटन को बढ़ावा देने, नदियों के सौंदर्यीकरण, गंदे पानी के ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना और पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण जैसे अहम विषय मेयर के संज्ञान में लाए गए।

READ MORE  :JAMSHEDPUR NEWS: आईएससी 12वीं साइंस में नेशनल टॉपर बनीं शांभवी तिवारी, कुणाल षड़ंगी ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

महीने में दो बार लगेगा जनता दरबार: मेयर सुधा गुप्ता

जनसमस्याओं को सुनने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें को-ऑर्डिनेटर की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अपने इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए, जनसमस्याओं के समाधान के लिए अब महीने में दो बार जनता दरबार लगाया जाएगा, ताकि आम जनता की भलाई के कार्य निरंतर होते रहें।

इस सराहनीय पहल के लिए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत किया, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं प्रबंधन संजय सिंह द्वारा किया गया।

इस मौके पर रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, पप्पू सिंह उज्जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मदर्स डे पर एनरोज़ सैलॉन की अनूठी पहल, कर्मचारियों ने मां को कराया कार्यस्थल का भ्रमण

May 11, 2026

DEOGHAR NEWS: नीलाम पत्र वादों पर उपायुक्त सख्त, बकायेदारों के खिलाफ जारी होगा वारंट, 15 दिनों में मांगा प्रोग्रेस रिपोर्ट

May 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: विधायक संजीव सरदार ने घाघीडीह में 33 लाख से बनने वाले ‘धूमकुड़िया भवन’ और पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.