जमशेदपुर: शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अतिउत्तम शक्ति दरबार द्वारा टाटा वाली जगत पुत्री राजे राजेश्वरी माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हरहरगुटू स्थित दरबार में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ । तीन दिनों (3, 4, 5 सितंबर) तक चले इस विशेष अनुष्ठान के दौरान माता के तीनों स्वरूपों—प्रथम दिन आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन जननी गुरु और तीसरे दिन शैक्षणिक गुरु की विधिवत पूजा-अर्चना की गई
READ MORE :CHAIBASA NEWS:कोल्हान यूनिवर्सिटी के 36 पीएचडी, यूजीसी-नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी सम्मानित, डीसी मनीष कुमार ने की सराहना
भव्य सजावट और विशेष अनुष्ठान
इस दौरान भव्य दरबार को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था
श्रद्धालुओं ने तीनों दिन केक काटकर माता रानी का जन्मोत्सव मनाया और 63 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया
भक्तों के दर्शनार्थ माता की अखंड ज्योत का नगर भ्रमण भी कराया गया
नेपाल और असम में आई बाढ़ में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति तथा विश्व शांति के लिए चंडी पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया
मुख्य पुजारी भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परम हंस जी ने पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई और माता रानी से सभी भक्तों के कष्ट निवारण एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की । शनिवार को समापन अवसर पर दरबार में उपस्थित बच्चों ने माता के जयकारों के बीच डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया 

