
जमशेदपुर: ज्योति परमार्थ ट्रस्ट द्वारा शीतला माता मंदिर सामुदायिक भवन, हरहरगुटू में पहला नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा जाँच एवं परामर्श शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता फैलाना था। कुल पाँच घंटे चले शिविर में 90 से अधिक लोगों ने नि:शुल्क जाँच, परामर्श और आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयों का लाभ लिया।

प्रारम्भिक कार्यक्रम और सहभागिता
शिविर दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ। दीप प्रज्वलन में डॉक्टर मनीष डूडिया, मुखिया भरत जोड़ा, पंचायत समिति सदस्य प्रभा हसदा, ट्रस्ट के संरक्षक रंजीत प्रसाद सिंह, ट्रस्ट की अध्यक्षा कुमकुम सिंह, ट्रस्ट की सचिव शिखा शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अर्पण कुमार और मंदिर महिला समिति की सदस्य शामिल रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया भरत जोड़ा उपस्थित रहे। पंचायत समिति सदस्य प्रभा हसदा, डॉक्टर मनीष डूडिया और पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार विशेष अतिथि रहे।
मेडिकल जाँच और दवा वितरण
डॉक्टर मनीष डूडिया ने शिविर में रोगियों की जाँच व परामर्श का संचालन किया। पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक की समस्त व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से चलाई गईं। शिविर में आने वाले लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श के साथ आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयीं। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अर्पण कुमार ने व्यवस्थापकीय कार्यों में अहम भूमिका निभाई।
स्थानीय समर्थन और आयोजक टीम
शिविर के आयोजन और सफल संचालन में ज्योति परमार्थ ट्रस्ट के संरक्षक रंजीत प्रसाद, अध्यक्षा कुमकुम सिंह, सचिव शिखा शर्मा, कोषाध्यक्ष अर्पण कुमार तथा वॉलंटियर्स मोहित कुमार, लकी कुमारी, उन्नति कुमारी, अंजली कुमारी, शालिनी कुमारी, रेनू कुमारी और प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा। मंदिर महिला समिति की सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम प्रभावी बना। आयोजन को सफल बनाने में गणेश मिश्रा और मनोज पात्रो का भी विशेष योगदान रहा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पोटका के सुदूर आदिवासी गांवों तक पहुंचने में संजीव सरदार को लग गए साढ़े 6 साल
आगे की योजनाएँ
ट्रस्ट की अध्यक्षा कुमकुम सिंह ने कहा कि ज्योति परमार्थ ट्रस्ट भविष्य में भी समाज से जुड़े स्वास्थ्य व जनकल्याण कार्यक्रम जारी रखेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित करेगा।



