
हरहरगुटू में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए अनूठी पहल
ज्योति परमार्थ ट्रस्ट द्वारा पहला नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन शीतला माता मंदिर सामुदायिक भवन, हरहरगुटू में संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना तथा आयुर्वेद के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो के विकास के लिए टाटा स्टील और नगर निगम में बनी सहमति, जानें क्या-क्या बदलेगा
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर मनीष डूडिया, मुखिया भरत जोड़ा, पंचायत समिति सदस्य प्रभा हसदा, ट्रस्ट के संरक्षक रंजीत प्रसाद सिंह, ट्रस्ट की अध्यक्षा कुमकुम सिंह, ट्रस्ट की सचिव शिखा शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अर्पण कुमार एवं मंदिर महिला समिति की महिलाओं ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया भरत जोड़ा उपस्थित रहे। वहीं पंचायत समिति सदस्य प्रभा हाजता, डॉक्टर मनीष डूडिया तथा पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों को आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
90 से अधिक ग्रामीणों की हुई मुफ्त जाँच और दवा वितरण
सम्मान समारोह के पश्चात डॉक्टर मनीष डूडिया ने मेडिकल कैंप की जाँच एवं परामर्श प्रक्रिया आरंभ की। पाँच घंटे तक चले इस शिविर में करीब 90 जरूरतमंद लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई। शिविर में लोगों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक परामर्श के साथ-साथ आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयों का भी वितरण किया गया। पंजीकरण से लेकर शिविर की समस्त व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अर्पण कुमार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
टीम वर्क से सफल बना सेवा का यह महाअभियान
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति परमार्थ ट्रस्ट के संरक्षक रंजीत प्रसाद, अध्यक्षा कुमकुम सिंह, सचिव शिखा शर्मा, कोषाध्यक्ष अर्पण कुमार और वॉलेंटियर्स मोहित कुमार, लकी कुमारी, उन्नति कुमारी, अंजली कुमारी, शालिनी कुमारी, रेनू कुमारी एवं प्रियंका सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही मंदिर महिला समिति की सभी महिलाओं का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में गणेश मिश्रा एवं मनोज पात्रो की विशेष भूमिका रही। इसके अतिरिक्त स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से यह शिविर एक प्रेरणादायक आयोजन बन सका।
भविष्य में भी जारी रहेंगे जनकल्याण के कार्य
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, झारखंड के खेतों तक पहुंचेगा पानी, पलायन पर लगेगी रोक
ट्रस्ट की अध्यक्षा कुमकुम सिंह ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ज्योति परमार्थ ट्रस्ट आगे भी समाज सेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुँच सके।



