जमशेदपुर । जुस्को स्कूल साउथ पार्क (JUSCO School South Park) ने 2025-26 सत्र की 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है । स्कूल के 11वें बैच के छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह शानदार सफलता प्राप्त की है ।
बानी गिरी ने किया टॉप, 32 छात्रों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक
इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में स्कूल की होनहार छात्रा बानी गिरी ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान (Overall Topper) प्राप्त किया है । वहीं, देवराज सरकार ने 96.0% अंकों के साथ दूसरा और तन्मय साहू ने 95.6% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है । येलुपुला मुकुंद राज और फातिमा हुसैन ने 95.2% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान पाया है ।स्कूल के परीक्षा परिणाम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि कुल 32 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं । इसके अलावा, 42 छात्रों ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है ।
मैनेजमेंट और शिक्षकों ने दी बधाई
जुस्को स्कूल साउथ पार्क के 11वें बैच के इस शानदार और परिणाम पर विद्यालय की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। ने अपार हर्ष व्यक्त किया है । स्कूल ने इस बेहतरीन सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग व समर्थन को दिया है ।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में डिजिटल सुरक्षा पर विशेष सत्र, 150 छात्रों ने सीखा सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार
शीर्ष 10 विद्यार्थियों की सूची:
बानी गिरी – 96.2%
देवराज सरकार – 96.0%
तन्मय साहू – 95.6%
येलुपुला मुकुंद राज – 95.2%
फातिमा हुसैन – 95.2%
आयुषी कुमारी सिंह – 94.8%
यश राज – 94.6%
अनन्या वत्स – 93.8%
नंदिनी विश्वकर्मा – 93.8%
अनुष्का मिश्रा / गुरनूर कौर – 93.6%






