जमशेदपुर: चर्च स्कूल, बेल्डीह में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
READ MORE :CHAIBASA NEWS:कोल्हान यूनिवर्सिटी के 36 पीएचडी, यूजीसी-नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी सम्मानित, डीसी मनीष कुमार ने की सराहना
एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब रहे विशिष्ट अतिथि
इस गरिमामयी समारोह में पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. वकारिब ने शिक्षकों की निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने, उनके चरित्र निर्माण तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उनके इन प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक शब्दों ने उपस्थित सभी शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :डायल-112 सेवा का शानदार प्रदर्शन, अगस्त माह में मिली 1,746 शिकायतों का शत-प्रतिशत निपटारा
रंगारंग प्रस्तुतियां और गणमान्य की उपस्थिति
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक नृत्य, मधुर गीत और संदेशपरक नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना दिया। इस अवसर पर स्कूल के सचिव श्री अविनाश दास, कोषाध्यक्ष श्री आलोक बोस, स्कूल प्रबंधन के अन्य सदस्य, प्राचार्य, उप-प्राचार्य, समन्वयक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।


