
जमशेदपुर: कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में आयोजित ऐतिहासिक गणेश महोत्सव में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूजा-अर्चना की और देश व राज्यवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। बाल गणपति विलास द्वारा आयोजित इस गणपति पूजा की परंपरा पिछले 108 वर्षों से लगातार चली आ रही है, जो पूरे कोल्हान क्षेत्र में आस्था का एक बड़ा केंद्र है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: रोड नंबर 13-14 राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का भूमिपूजन सम्पन्न
‘बाल गणपति सभी पर अपनी कृपा बरसाएं’
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मैं देशवासियों, राज्यवासियों और विशेषकर जमशेदपुर के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। बाल गणपति सभी पर अपनी कृपा बरसाएं।”पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार इस पूजा में शामिल होते रहे हैं।उन्होंने इतने लंबे समय से इस भव्य परंपरा को बनाए रखने और निर्बाध रूप से इस वृहद आयोजन के लिए पूजा समिति के प्रयासों की जमकर सराहना की।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :न्यू डिस्को क्लब का गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील
सरयू राय और मीरा मुंडा ने भी लिया आशीर्वाद
इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के अलावा भाजपा नेत्री मीरा मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।उन्होंने भी पंडाल में पहुंचकर गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूजा पंडाल में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए समिति द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

