जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण है। शहर के सुप्रसिद्ध योग गुरु और सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक अंशु सरकार को वियतनाम में आयोजित होने वाले एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष अंशु सरकार को यह सम्मान योग के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार के लिए दिया जा रहा है।
READ MORE :BIHAR RAILWAY NEWS: सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की समर स्पेशल ट्रेनें
वियतनाम की ‘हील योगा’ संस्था करेगी सम्मानित
वियतनाम स्थित प्रतिष्ठित संस्था ‘हील योगा’ ने इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। संस्था के मास्टर रवि शंकर कुमार ने आधिकारिक ईमेल के माध्यम से अंशु सरकार को निमंत्रण भेजा है। जानकारी के मुताबिक, अंशु सरकार 29 अप्रैल को वियतनाम के लिए रवाना होंगे और अपनी यात्रा संपन्न कर 3 मई को स्वदेश वापस लौटेंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर के किसी योग गुरु को इस तरह का सम्मान मिलना पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विदेशी धरती पर जमशेदपुर के शिष्यों से होगी मुलाकात
अंशु सरकार ने अपनी इस यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए बताया कि वियतनाम में उनके कई विद्यार्थी वर्तमान में योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इतना ही नहीं, सरकार योगा एकेडमी से प्रशिक्षित कई छात्र आज वियतनाम के विभिन्न शहरों में बतौर योग प्रशिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं और भारतीय संस्कृति व योग को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। इस यात्रा के दौरान अंशु सरकार अपने उन शिष्यों से भी मिलेंगे और उनके कौशल का अवलोकन करेंगे।
READ MORE :RANCHI NEWS: सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर का काम पकड़ेगा रफ्तार, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए ‘कट’ बंद करने के निर्देश
योग के वैश्विक प्रचार को मिलेगी नई दिशा
अंशु सरकार का मानना है कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से योग की शक्ति को पूरी दुनिया में मान्यता मिलती है। उन्होंने कहा, “यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि जमशेदपुर और पूरे भारत का गौरव है। वियतनाम में योग के प्रति बढ़ती दीवानगी सुखद है और हमारा लक्ष्य इसे जन-जन तक पहुँचाना है।” इस उपलब्धि पर स्थानीय योग प्रेमियों और उनके शिष्यों में खुशी की लहर है।



