जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा 5 सितंबर 2026 को राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के 10 शिक्षकों को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाण-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
गुलमोहर हाई स्कूल की प्राचार्या विशेष रूप से सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा इनर व्हील परिवार से लंबे जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए गुलमोहर हाई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रीति सिन्हा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :विधायक सरयू राय के नेतृत्व में 6 सितंबर को होगा ‘फैक्ट फाइंडिंग सेमिनार’, तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति करेंगे शिरकत
गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष संचिता डे, पीपी सोनाली मोहंती एवं उपाध्यक्ष अंजू बाला प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। क्लब के सदस्यों ने शिक्षकों के जीवन में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे और बच्चों के भविष्य को गढ़ने में उनके योगदान की सराहना की।


