Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव
Breaking News

Jamshedpur News :बिष्टुपुर में जदयू की बैठक में सरयू राय ने कहा बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए निगम चुनाव

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 8, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए।अपने बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में श्री राय ने कहा कि मानगो की बसावट ऐसी है जिसमें एक तरफ हिंदू और दूसरी तरफ मुस्लिम आबादी रहती है। चुनाव दोनों के लिए अहम है। चुनाव में शहर में आपसी भाईचारे का माहौल रहे।

READ MORE :Jamshedpur News :नगरपालिका चुनाव की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायज़ा

सरयू राय ने कहा कि इस चुनाव का असर झारखंड सरकार की सेहत पर नहीं पड़ेगा। महत्वपूर्ण यह है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र को हम लोग और बेहतर कैसे बना सकते हैं, उसको ध्यान में रख कर वोट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए समर्थित उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। इसके पीछे का मकसद यह है कि वह मानगो की महिला हैं और यहां जो भी समस्याएं हैं या जो भी विकास के कार्य हुए हैं, उनसे वह बावस्ता हैं।

सरयू राय ने कहा कि मानगो विकास की तरफ बढ़ रहा है। हमें यह ध्यान रखना होगा कि मानगो चुनाव में विकास की रफ्तार हरगिज धीमी न हो। उन्होंने 2005 का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह पहली बार विधायक बने तो उन्होंने देखा कि कैसे बच्चे, जवान, बूढ़े पानी के लिए लाइन लगाते थे। यह दृश्य उनके अंतकरण में दर्ज हो गया। उन्होंने संकल्प लिया कि मानगो के लिए पेयजल परियोजना लाएंगे। पेयजल परियोजना आई भी। बीते पांच साल वह जमशेदपुर पूर्व के विधायक रहे। बीते पांच वर्षों में पेयजल परियोजना में कोई प्रगति नहीं हुई थी। जितना उन्होंने काम करवा दिया, उतना ही रह गया। बल्किल परियोजना में गिरावट आई। इंटेकवेल में बालू जमा हो गया। बालू निकालने का काम भी नहीं किया गया। बालीगुमा में उनके विधायक रहते पानी की टंकी बनी थी। पाइपलाइन बिछा दी गई थी लेकिन उसमें पानी नहीं आया। ऐसे ही पृथ्वी पार्क में भी टंकी बनी लेकिन सिर्फ टंकी ही बन कर रह गई। आगे नहीं बढ़ी। बिजली की किल्लत मानगो में बेहद थी। गर्मी के दिनों में लोग घरों में नहीं रहते थे। बाहर ही रहते थे। पानी खरीद कर लाते थे लोग। बालीगुमा में श्री राय के प्रयासों से पावरग्रिड की स्थापना हुई।

बोले सरयू 
-इस चुनाव से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा
-विकास की तरफ अग्रसर है मानगो, इसे रोकना नहीं है
-उन्होंने जो पेयजल परियोजना शुरु करवाई, उनके न रहने पर वह रूक गई
-नेशनल हाईवे बनवाने के लिए दो साल आंदोलन किया गया
-मेधा डेयरी अब सरायकेला जा रही है
-स्थानीय लोगों को चुनाव में तवज्जो मिलना चाहिए
-एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं

 

READ MORE :Jamshedpur News :मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में महापौर/अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से रांची जाने में पांच घंटे लगते थे। ऐसी थी नेशनल हाईवे की स्थिति। उन्होंने आंदोलन किया। मुकदमें भी हुए। दो साल के निरंतर आंदोलन के बाद नेशनल हाईवे बनना शुरु हुआ। जब नेशनल हाईवे बनना शुरु हुआ, तब पारडीह से बालीगुमा के सड़क किनारे रहने वालों ने कहना शुरु किया कि उनका घर टूट जाएगा। फिर श्री राय ने प्रस्ताव दिया कि फ्लाईओवर बने। आज फ्लाइओवर बन रहा है। हम लोगों ने तय किया था कि कृषि फार्म की जो जमीन ली गई थी, उसमें मेधा डेयरी का प्लांट लगेगा। पांच साल वह पश्चिम के विधायक नहीं रहे तो अब मेधा डेयरी सरायकेला जा रही है।

श्री राय ने कहा कि 2014 में उन्होंने घोषणा की थी कि मानगो को इस तरह से विकसित करेंगे ताकि कोई भी जरूरी चीज खरीदने के लिए मानगोवासियों को बिष्टुपुर अथवा साकची न आना पड़े। आज उसी दिशा में मानगो आगे बढ़ रहा है। सड़क, पानी, बिजली की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। सफाई के मामले में लोग अपने-अपने पसंद का ठेकेदार बनवा देते हैं। वो ठेकेदार काम नहीं करते हैं। मानगो में सफाई की स्थिति खराब है। गंदगी का अंबार लग जाता है।

सरयू राय ने कहा कि मानगो मेयर के लिए मतदाताओं को ऐसे प्रत्याशी को वोट करना चाहिए जो मानगो की बेहतरी को आगे बढ़ा सके। यह काम कोई स्थानीय महिला नेत्री ही कर सकती है। स्थानीय प्रत्याशी को ही तरजीह मिलनी चाहिए। ये न हो कि कोई भी आ जाए और वह विधायक भी बने, मंत्री भी बने और मेयरपति भी। स्थानीय लोगों के लिए भी तो जगह होनी चाहिए।

श्री राय ने कहा कि मानगो के चुनाव को विधानसभा चुनाव की तरह नहीं देखना चाहिए। सड़क, साफ-सफाई, बिजली, पानी, बेहतरीन शिक्षण संस्थान खुलेंगे तो वो मानगोवासियों के लिए होंगे और सभी के लिए समान रूप से होंगे। इसलिए ठंडे दिमाग से सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए। मानगोवासियों को इस पर मनन जरूर करना चाहिए और उन्हें मिल-जुल कर इसमें भागीदार बनना चाहिए। मानगो का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, इसका भी भान सभी को रहे, ना ही किसी पार्टी की तानाशाही चले।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में ग्राफोलॉजी कार्यशाला; लिखावट से खुलेगा व्यक्तित्व का राज, करियर की संभावनाओं पर हुई चर्चा

April 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन का कड़ा रुख; पटमदा और घाटशिला में गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश

April 25, 2026

Jamshedpur News : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ कल ‘महा-हस्ताक्षर अभियान’, सरयू राय की मौजूदगी में यात्री दर्ज कराएंगे विरोध

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.