
सरायकेला।
अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला के निर्देशानुसार अवैध शराब के विनिर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 7 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई। गमहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गमहरिया रेलवे स्टेशन पर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने Railway Protection Force (RPF) के सहयोग से टाटा–कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली।


तलाशी में बरामद हुई शराब
तलाशी के दौरान संदिग्ध यात्री के नीले रंग के बैग से ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की के 30 पाउच टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद किए गए। बरामद शराब पर “फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल” अंकित पाया गया। कुल बरामद मात्रा 5.4 लीटर आंकी गई।
अभियुक्त हिरासत में
उत्पाद विभाग ने मौके पर ही अभियुक्त को विधिवत हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित कुमार, पिता सिकंदर ठाकुर, निवासी जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।
READ MORE :Jamshedpur News :मंदिर के फूलों से बने इको-फ्रेंडली रंग, सारथी की पहल को मिली सराहना
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
अग्रतर उत्पाद कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
— उत्पाद टीम, सरायकेला


