
जमशेदपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), नई दिल्ली के छात्र मूल्यांकन प्रभाग की ओर से जनवरी 2026 सत्र के शिक्षार्थियों के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र अपने असाइनमेंट 30 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकेंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी।
IGNOU छात्रों को एक महीने की अतिरिक्त मोहलत
इग्नू अध्ययन केंद्र-0502, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार रवानी ने केंद्र से जुड़े सभी शिक्षार्थियों से विस्तारित समय-सीमा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संबंधित पाठ्यक्रमों के असाइनमेंट निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से जमा कर दिए जाएं।
उन्होंने बताया कि असाइनमेंट समय पर जमा करना शिक्षार्थियों के शैक्षणिक मूल्यांकन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। छात्रों को असाइनमेंट जमा करते समय इग्नू की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्रक्रिया का पालन करने की सलाह दी गई है।
READ MORE :Saraikela Kharsawan News :पाटा टोल प्लाजा के पास नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान, ₹41,800 जुर्माना वसूला
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज केंद्र पर जमा होगा असाइनमेंट
इग्नू अध्ययन केंद्र-0502, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में शिक्षार्थी निम्न समय के अनुसार अपने असाइनमेंट जमा कर सकते हैं:
- सोमवार से शनिवार: शाम 4 बजे से 6 बजे तक
- रविवार: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
छात्रों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते असाइनमेंट जमा करें, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

