Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर “पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी” के आमुख पृष्ठ का विमोचन, मिक्स जेंडर क्रिकेट से समाज में समानता का सन्देश
Breaking News

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर “पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी” के आमुख पृष्ठ का विमोचन, मिक्स जेंडर क्रिकेट से समाज में समानता का सन्देश

​झारखंड की धरती से शुरू हुआ अभियान बना सामाजिक बदलाव का वाहक, खेल के मैदानों में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल
BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

​पटमदा / जमशेदपुर .

समाज में बेटियों के प्रति प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर एस एस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में जेंडर समानता जागरूकता कार्यशाला और मिक्स जेंडर क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बेटों की तरह बेटियों को भी समान अवसर और अधिकार दिलाने का संकल्प लिया.

​इसी दौरान नन्हें खिलाड़ियों ने मिक्स जेंडर क्रिकेट से आ रहे सामाजिक बदलावों पर आधारित उपन्यास “पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी” के आमुख पृष्ठ का विमोचन किया. झारखंड के पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला और तमाड़ के कई गांवों में मिक्स जेंडर क्रिकेट के माध्यम से बेटा-बेटियों के प्रति समानता का संदेश देने का यह प्रयास लगातार जारी है.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना

​2018 में हुई थी शुरुआत, सचिन तेंदुलकर भी कर चुके हैं सराहना

​खेल के माध्यम से समाज में बालक-बालिका समानता लाने के इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत वर्ष 2018 में झारखंड की धरती से हुई थी. इस पहल को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की सराहना भी प्राप्त हो चुकी है. इसके बाद यह खेल भारत के कई राज्यों के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच गया.

​खेल के साथ स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता

​मिक्स जेंडर क्रिकेट का प्रभाव केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं है. खेल के दौरान बने सकारात्मक माहौल से माहवारी स्वच्छता, जेंडर जागरूकता, महिला सम्मान, शिक्षा, करियर, पर्यावरण और सामाजिक एकता जैसे गंभीर विषयों पर बच्चों व समुदाय से आसानी से बातचीत की जाती है. सीमित संसाधनों और सामाजिक भागीदारी से चल रहे इस अभियान से बोड़ाम, पटमदा, गालूडीह और तमाड़ के 30 से अधिक गांवों के बच्चे और युवा जुड़े हुए हैं.

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना

​फ्यूचर बायोग्राफी शैली में लिखा गया है उपन्यास

​सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक और ‘झारखंड के पैडमैन’ नाम से चर्चित तरुण कुमार ने बताया कि उपन्यास “पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी” को फ्यूचर बायोग्राफी शैली में लिखा गया है. इसमें ग्रामीण बच्चों के अनुभवों से प्रेरित कहानी के साथ-साथ भविष्य में आने वाले संभावित सकारात्मक सामाजिक बदलावों की कल्पना की गई है . उपन्यास का अंग्रेजी संस्करण “Equal Crease” नाम से आएगा.

​2027 के शुरुआत में प्रकाशन संभव, प्री-ऑर्डर शुरू

​पुस्तक का प्रकाशन 2027 के शुरुआती महीनों में प्रस्तावित है और इसका अनुमानित मूल्य 299 रुपये रखा गया है. पाठक दूरभाष संख्या +91-9470381724 पर संपर्क कर पुस्तक का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. प्री-ऑर्डर के माध्यम से पाठक पुस्तक निर्माण प्रक्रिया और आगामी मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट्स के आयोजन में सहभागी बन सकते हैं.

​आमुख पृष्ठ विमोचन के अवसर पर मिक्स जेंडर टीम कैप्टन सलीमा टेटे एकादश और धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश के बाल खिलाड़ी, एस एस +2 उच्च विद्यालय पटमदा के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार, बोड़ाम क्रिकेट कमिटी के वृंदावन महतो, जेंडर कार्यकर्ता सोमाय लोहार समेत विभिन्न गांवों के लगभग 60 बच्चे उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: IGNOU Assignment जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी

September 30, 2026

Saraikela Kharsawan News :पाटा टोल प्लाजा के पास नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान, ₹41,800 जुर्माना वसूला

September 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NH पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 72 वाहनों से 3.90 लाख रुपये जुर्माना

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.