
जमशेदपुर (मानगो):
आशीर्वाद नगर, पुरानी उलीडीह, मानगो में अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति अंबिका, वरुण कलश, नवग्रह एवं सौमात्रिका पूजन से हुई। इसके पश्चात दिग् रक्षण, रक्षाविधान एवं शिव परिवार पूजन किया गया। वहीं राम दरबार एवं हनुमान जी का विधिवत षोडशोपचार पूजन संपन्न हुआ।



READ MORE :Jamshedpur News:रंकिनी मंदिर में जरूरतमंदों को भोजन व कंबल वितरण
दोपहर 11 बजे से “जेहि विधि खुशी रहाइयाँ पुरलोगे, करिहाई कृपानिधि सोये संजोगा” मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके उपरांत हनुमान सेवा दल के सदस्यों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ।
भजन-कीर्तन के दौरान पंडित अशोक कुमार झा ने “आजा मिथिला नगरिया नेहाल सखियाँ” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। वहीं संस्था के संयोजक पंडित बिपिन कुमार झा ने “पहुना अहाँ मिथिला में राहावे” भजन गाया, जिसका उपस्थित भक्तों ने भरपूर आनंद लिया।
पूजा में मुख्य यजमान श्री रामशंकर झा एवं पंडित विनय झा रहे। संध्या 4:30 बजे सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
READ ,MORE :Jamshedpur News :टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मेघना बाघिन ने दो शावकों को दिया जन्म
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक पंडित बिपिन कुमार झा, अध्यक्ष श्री ए.के. गिरी, सचिव रामाशंकर सिंह, उपसचिव रामशंकर झा, तरुण चौधरी, पंडित सुधीर झा, विनय झा, गणेश चंद गोराई, केदार गोस्वामी, नंद कुमार झा, लूलू यादव, एस.के. प्रसाद, नितिन, चंदन, विकास, कुंदन, सत्यम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




