जमशेदपुर।
वर्ष 2025 के समापन दिवस एवं धर्मपत्नी पूनम देव की जन्म जयंती के अवसर पर समाजसेवी श्रीकांत देव द्वारा जादूगोड़ा स्थित रंकिनी मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पैकेट बंद भोजन का वितरण किया तथा भीषण ठंड से जूझ रहे लोगों के बीच कंबल बांटे।
सेवा कार्य के दौरान श्रीकांत देव ने मंदिर परिसर में उपस्थित बुजुर्गों से चरणस्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी श्रीकांत देव द्वारा दलमा एवं दलमा के तराई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा चुका है।
इस अवसर पर श्रीकांत देव ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से आत्मसंतुष्टि मिलती है और जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने का उद्देश्य पूरा होता है। उन्होंने आगे भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

