Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :सरयू राय के नेतृत्व में 25वीं रामार्चा पूजा का भव्य आयोजन, शुक्रवार को मिलेगा महाप्रसाद
Breaking News

Jamshedpur News :सरयू राय के नेतृत्व में 25वीं रामार्चा पूजा का भव्य आयोजन, शुक्रवार को मिलेगा महाप्रसाद

शुक्रवार को रुद्राभिषेक और मिलानी हॉल में होगा महाप्रसाद का वितरण
BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा गुरुवार को विधि-विधान से संपन्न हो गई। बिष्टुपुर में आयोजित इस पूजन कार्य को पांच विद्वान ब्राह्मणों ने संपूर्ण कराया। पूजा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सम्मिलित हुए। टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रमण, कॉरपोरेट सर्विस के चीफ प्रणय सिन्हा और टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख अमित सिंह पूजा स्थल पर आए और अपनी शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद सिंह, भाजपा के अनेक वरीय नेता भी पूजा स्थल पर पहुंचे और श्री राय को अपनी शुभकामनाएं दी। अब शुक्रवार की सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक होगा और मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में महाप्रसाद का वितरण होगा जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा।

गुरुवार को रामार्चा पूजा की शुरुआत शांति पाठ से हुई। शांति पाठ के बाद संकल्प कराया गया। फिर विधिवत पूजा की शुरुआत हुई। यह पूजा चार आवरणों में संपन्न हुई। सबसे पहले कलश स्थापना की गई। इसके बाद पूजन हुआ। फिर रक्षा विधान के पश्चात यंत्रस्थ प्रथम आवरण के सभी देवताओं का पूजन हुआ।

READ MORE :Jamshedpur News :रथयात्रा में शामिल हुए सरयू राय

प्रथम आवरण में प्रथम पूजा माता माहेश्वरी की एवं अंतिम पूजा भगवान महादेव की हुई। प्रथम आवरण में गणेश जी, महाशक्ति, महालक्ष्मी, महादुर्गा, मां गायत्री, मां सावित्री, मां सरस्वती, सर्वमात्री सहित सिद्धि देवी, बुद्धिदेवी, लोकमात्री, महादेवी, देवमात्री, वास्तुदेवता, लोकपाल, मनु, वशिष्ट जी, अधिप्रत्यधि देवता, नौग्रह देवता, ब्राह्मण देवता, दस दिगपाल सहित सभी देवताओं का पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात आरती और तत्पश्चात विश्राम हुआ।

द्वितीय आवरण में अयोध्या जी से शुरु करके अष्टमंत्री तक की पूजा संपन्न हुई। द्वितीय आवरण के देवताओं में श्री सरयू जी, गंगादेवी, भूशक्ति, बह्नीबीज, श्री केसरी जी, श्री सुशैण जी, श्री रीक्षराज जाम्बवंत जी, श्री अंगद जी, वानर राज सुग्रीव जी महाराज, विमलादिशक्ति, श्री विभीषण जी की पूजा संपन्न हुई। बाद में आरती और पुष्पांजलि भी हुई।

READ MORE :Jamshedpur News :स्क्रीन अकैडमी का शुभारंभ, भारतीय सिनेमा के उभरते सितारों को तराशने का शानदार मंच

तृतीय आवरण में सप्तनीक दशरथ जी, सपत्नीत लक्ष्मण जी, सपत्नीक श्री भरत जी, सप्तनीक शत्रुघ्न जी और वीर श्री हनुमान जी का पूजन हुआ। चतुर्थ आवरण में भगवान श्रीराम चंद्र जी की (सपत्नीक) पूजा राजास्वरुप में हुई। महामंत्र हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरि कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का कीर्तन हुआ।

बेगूसराय से पधारे गौरीशंकर ठाकुर के निर्देशन में सर्वश्री विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, धीरज पांडेय, घनश्याम मिश्रा आदि ने पूजा कराई। पूजा के प्रमुख यजमान विधायक सरयू राय थे। सहायक यजमानों में श्रीमती आकांक्षा नायर, अंशुल शरण, धर्मेंद्र तिवारी, सुनीता राय एवं पारुल सिंह आदि शामिल थे।

READ MORE :Jamshedpur News :बिरसानगर पीताम्बरा मंदिर में धूमधाम से मना गुरुपूर्णिमा महोत्सव

चाय-प्रसाद की व्यवस्था

पूजा में शामिल हुए श्रद्धालुओं को साबुदाने की टिकिया, साबुदाने की खीर आदि प्रसाद में दिये गए। साबुदाने की टिकिया को नमक रहित बनाया गया था। चाय की भी निरंतर व्यवस्था थी। आने-जाने वाले राहगीरों को भी चाय दी गई।

READ MORE :Jharkhand News : BJP में बदलाव की सुगबुगाहट, अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन संग की विशेष बैठक

शुक्रवार को महाप्रसाद का आयोजन

इस आयोजन के कर्ताधर्ता आशुतोष राय ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था मिलानी हॉल में की गई है। यहां श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रुप में हाथीकान पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और चटनी परोसी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पूजा में पड़ोसी जिले ही नहीं वरन पूरे राज्य भर के लोग आते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश से भी लोग आएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.