
जमशेदपुर। मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में स्थित मॉ पीताम्बरा मंदिर में गुरूवार को श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के तहत माता कि विशेष पूजा, स्तुति पाठ, संध्या में हवन और भजन कीर्त्तन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यजमान स्वामी विजयानंद महाराज ने पत्नी सोमा घोषल संग पूजा की। पंडित मणीशंकर ने विधिवत पूजा अर्चना करवायी। सुबह आरती के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन भर लगी रही। गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर माता का दर्शन करने आये सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भंडारा (प्रसाद) ग्रहण किया। संध्या भजन के दौरान स्थानीय कलाकार राजेश निराला, गोविंद झा और अखिलेश की टीम ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर भक्तगण झूम उठे। एक दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण मोहन सिंह, बाबुलाल गोप, विजय रविदास, शंकर सिंह, मनोज बिहारी, विश्वनाथ राय, रामजीवन गोप, समर भंडारी, सुदामा गोप, सुधीर गौराई, शंकर राव, निशा राव आदि का योगदान रहा। मालूम हो कि यह मंदिर मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) जमशेदपुर में एक ही स्थान पर मोहरदा बिरसानगर जोन नंबर 2 बी में हैं। यहां पिछले 16 साल से श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होते आ रहा हैं।




