
जमशेदपुर, 21 सितंबर 2026। गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए इस वर्ष का बोनस समझौता सोमवार को संपन्न हुआ। कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन और गोलमुरी क्लब प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों को 17.5 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। बोनस की न्यूनतम राशि 24,436 रुपये और अधिकतम राशि 57,660 रुपये निर्धारित की गई है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: ZF CVCS कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस, अधिकतम ₹44,820 और न्यूनतम ₹36,720
क्लब प्रबंधन और यूनियन के बीच हुआ समझौता
बोनस समझौते पर गोलमुरी क्लब प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती, सेक्रेटरी राजेश रोशन, जॉइंट सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह, ट्रेजर वीरेंद्र कुमार, विशाल कुमार और दीपक वर्गिस ने हस्ताक्षर किए।
वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कार्यवाहक अध्यक्ष बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह और कमेटी मेंबर गगन सिंह, राजेश पाठक तथा राजू नाग ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :MMDR एक्ट 2026 पर झामुमो का केंद्र पर प्रहार, कुणाल षाड़ंगी बोले- कॉरपोरेट के प्रवक्ता बन गए हैं भाजपा नेता
क्लब के विकास और कर्मचारियों के हित पर जोर
समझौते के दौरान गोलमुरी क्लब अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती और यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कर्मचारियों और प्रबंधन को क्लब के विकास के लिए सकारात्मक दिशा में मिलकर काम करने की बात कही।
राकेश्वर पांडे ने कहा कि पिछले वर्षों में क्लब में लगातार विकास कार्य हुए हैं और वर्तमान में भी सौंदर्यीकरण का काम जारी है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का लाभ क्लब में आने वाले ग्राहकों को मिल रहा है। उन्होंने क्लब के विकास कार्यों को आगे भी जारी रखने पर जोर दिया, ताकि क्लब के साथ कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सके।
इस सप्ताह कर्मचारियों के खाते में होगा भुगतान
बोनस समझौते के अनुसार कर्मचारियों को बोनस का भुगतान इसी सप्ताह किए जाने की बात कही गई है। समझौते के बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस प्रक्रिया संपन्न हुई।

