Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार पर तीखा हमला, कहा- करप्शन और कमीशन में डूब गयी है सरकार, झारखंड में चल रहा माफिया राज
Breaking News

Jamshedpur News :गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार पर तीखा हमला, कहा- करप्शन और कमीशन में डूब गयी है सरकार, झारखंड में चल रहा माफिया राज

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 6, 2025Updated:September 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में जनता की सरकार नहीं, बल्कि माफियाओं की सरकार चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूरे राज्य में कोयला, पत्थर, शराब और बालू माफियाओं का सिंडिकेट सक्रिय है और यही सिंडिकेट सरकार चला रहा है। अधिकारियों का राजनीतिकरण हो चुका है और ट्रांसफर-पोस्टिंग अब बोली लगाकर तय की जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जैसे होटल में मेन्यू कार्ड पर रेट लिखा रहता है, वैसे ही इस सरकार में थाना, एसपी, डीसी, बीडीओ और सीओ तक की रेट लिस्ट तय हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर, जो राज्य की औद्योगिक राजधानी के रूप में जानी जाती है, यहां अपराधियों का बोलबाला है। व्यापारियों के बीच डर का माहौल है। दिनदहाड़े लूट और हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। अगर औद्योगिक राजधानी में यह हाल है, तो कौन व्यापारी यहां व्यापार करेगा और कौन उद्योगपति निवेश करना चाहेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची से लेकर दुमका और हजारीबाग तक अपराधियों का आतंक है। व्यापारी, डॉक्टर, वकील, आम जनता सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य में पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं। एक वाक्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध कोयला खनन की रिपोर्ट लिखने वाले एक पत्रकार को माफिया मारने दौड़ पड़ा और उसे अब फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और सरकार पूरी तरह से मौन साधे बैठी है।

श्री दास ने कहा कि शासन चलता है इकबाल से, लेकिन इस सरकार का इकबाल ही खत्म हो गया है। हमने भी पांच साल सरकार चलाई थी, पर उस समय अपराधियों में खौफ था। लेकिन आज तो अधिकारी खुद कह रहे हैं कि जाओ जहां शिकायत करनी है करो, हम ऊपर तक चढ़ावा देकर आए हैं। कहा कि यह सरकार सिर्फ करप्शन और कमीशन में डूबी हुई है। जनता की सुरक्षा से सरकार को कोई मतलब नहीं है, सिंडिकेट से कमीशन लेना ही इनकी प्राथमिकता है।

विपक्ष की भूमिका पर सवाल पूछे जाने पर रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभा रही है। हम जनता को जागरूक कर रहे हैं और अगर हालात नहीं सुधरे तो सड़क पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जनता को भी अपने हक और जान-माल की सुरक्षा के लिए अब आगे आना होगा। जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करेगी।

आगामी घाटशिला उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां भी जनता मौजूदा सरकार की नाकामी को महसूस कर रही है। घाटशिला झारखंड से अलग नहीं है। जमशेदपुर के बगल में है और यहां की भयावह स्थिति घाटशिला के लोगों ने भी देखी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में जनता सरकार के खिलाफ कड़ा जनादेश देगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: कीनन स्टेडियम में रोमांच की हद पार, अर्बन सर्विसेज ने टाटा स्टील क्रिकेट को 1 रन से हराया

May 6, 2026

Jamshedpur News: बिजली-पानी संकट पर JMM-कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, Raghubar Das के नेतृत्व में DC ऑफिस पर होगा बड़ा प्रदर्शन

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल लीग में शिक्षा निकेतन की बड़ी जीत, SDSM को 69 रनों से रौंदा, अरसलान चमके

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.