
जमशेदपुर |
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिलास्तरीय वन अधिकार समिति श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, तथा जिला परिषद सदस्यगण सोनामनी सरदार (पोटका), देबयानी मुर्मू (घाटशिला), लखी मार्डी (मुसाबनी) शामिल हुए।


बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (Forest Rights Act 2006) के तहत प्राप्त 186 व्यक्तिगत व 06 सामुदायिक—कुल 192 वन पट्टा दावा पत्रों की गहन समीक्षा की गई। दावों के भू-सीमा निर्धारण, दस्तावेजों की वैधता एवं फील्ड सत्यापन के आधार पर समिति द्वारा नियमानुसार निर्णय लिए गए।
वनभूमि अपयोजन को मिली स्वीकृति
बैठक में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं—132KV D/C Baharagora to Dhalbhumgarh (LILO 1 & 2 at Chakulia) एवं BSNL 4G सैचुरेशन टावर—के लिए वनभूमि अपयोजन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News : सांसद बिद्युत महतो के प्रयास से पाचांडो गांव को मिला नया ट्रांसफार्मर
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिकित्सा अनुदान
बैठक के दूसरे सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत प्राप्त 324 आवेदनों की जांच की गई। इनमें से अनुसूचित जनजाति के 123, अनुसूचित जाति के 40 और पिछड़ी जाति के 161 लाभुकों के आवेदन सत्यापित एवं स्वीकृत किए गए। समिति द्वारा सभी पात्र आवेदकों को सहयोग राशि भुगतान की अनुशंसा की गई।
READ MORE :Jamshedpur News :SSP ने बारिश में ड्यूटी के लिए 200 ट्रैफिक कर्मियों को बांटे रेनकोट
छात्रवृत्ति योजना में 13 हजार से अधिक छात्रों को लाभ
इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति ने 13245 छात्रों को छात्रवृत्ति राशि भुगतान की स्वीकृति प्रदान की। यह निर्णय राज्य सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से ना सिर्फ वनाधिकार दावेदारों को उनका हक मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भी जरूरतमंदों को सीधा लाभ पहुँचेगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी अनुमोदनों के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए।


