
जमशेदपुर |
टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में चल रहे अखंड पाठ साहिब का विधिपूर्वक समापन हो गया। इस पावन अवसर पर नव-निर्वाचित प्रधान सरदार सतबीर सिंह सत्ते ने गुरु साहिब की हजूरी में अरदास कर सेवा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। अखंड पाठ के समापन पर आयोजित भोग समारोह में लगभग 1500 की संख्या में सिख संगत ने भाग लिया।


सर्वसम्मति से नए प्रधान चुने गए सतबीर सिंह सत्ते ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रमुख सरदार भगवान सिंह को सरोपा भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शबद कीर्तन से वातावरण को गुरु भक्ति से सराबोर कर दिया गया।
CGPC प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा, “यह चुनाव नहीं, सेवा की भावना का परिणाम है जहाँ सभी ने मिलकर सर्वसम्मति से प्रधान चुना। सतबीर सिंह पहले से ही सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ रूप से कार्य करते आ रहे हैं।”
नवनियुक्त प्रधान सतबीर सिंह सत्ते ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं और समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जल्द गुरुद्वारा स्कूल कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
READ MORE :Jamshedpur News :CA बनीं रीतराज कौर को CGPC ने किया सम्मानित, समाज में खुशी की लहर
नई कमेटी की संरचना:
चेयरमैन: मलकीत सिंह लल्लू, सुखदेव सिंह मल्ली, बलबीर सिंह बबलू
प्रधान: सतबीर सिंह
उप-प्रधान: रणजीत सिंह, जसबीर सिंह शेहरा
महासचिव: जसवंत सिंह, चरणजीत सिंह
ऑफिस सचिव: रणजीत सिंह, कर्नैल सिंह
प्रवक्ता: नानक सिंह, बलजीत सिंह संसोआ
READ MORE :Jamshedpur News : सांसद बिद्युत महतो के प्रयास से पाचांडो गांव को मिला नया ट्रांसफार्मर
इस अवसर पर कई गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी एवं संगत उपस्थित रहे जिनमें गुरमीत सिंह तोते, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, अवतार सिंह, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल आदि शामिल थे।गुरुद्वारा कमेटी के इस लोकतांत्रिक एवं समर्पित स्वरूप ने समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है, जहाँ बिना किसी विवाद के सर्वसम्मति से सेवा के लिए नेतृत्व चुना गया।



