जमशेदपुर.
सुंदरनगर स्थित महिला कल्याण समिति की ओर से आज 37वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस दौरान रोहित राणा और प्रिया सेन ने पहली बार रक्तदान कर दूसरों को भी प्रेरित किया.
विशिष्ट अतिथियों ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बिन्नी षाड़ंगी, झामुमो के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधि, डालसा (DALSA) की एडवोकेट प्रीति मुर्मू और वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया.
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में सामूहिक सत्यनारायण पूजा, 250 परिवारों ने लिया हिस्सा
शिविर को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष सुस्मृति बसु, सचिव अंजलि बसु, कोषाध्यक्ष संयुक्ता चौधरी, बोर्ड सदस्यों रत्ना भट्टाचार्य, स्तोता दासगुप्ता व प्रीति मुर्मू तथा सदस्यों बेबी दत्ता, दीपाली बोस और पंपा बरुआ की सराहनीय भूमिका रही. इसके अलावा महिला कल्याण समिति के सदस्य शर्मिष्ठा डे ढाली, माया सिंघा, बीना सिंघारी, कल्पना दलाल सहित सुंदरनगर के स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद थे. महिला समिति हर वर्ष यह आयोजन करती है ताकि सुदूर अर्द्धशहरी क्षेत्रों में भी लोग रक्तदान के प्रति जागरूक बनें.



