
जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में कुलदेवी महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव 20 सितम्बर रविवार (अष्टमी तिथि) को आयोजित होगा। जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से कोलकाता के कारीगरों द्धारा किया जायेगा। महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना होगी, पंडित रामजी पारिख पूजा में सहयोग करेंगे। इस उत्सव में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला समेत कोलकाता और रांची से भी श्रद्धालु शामिल होगें। इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, चुनरी उत्सव, पुष्प और इत्र की वर्षा होगा। आमंत्रित कलाकार अजमेर से जॉन अजमेरी, कानपुर से दीपांशी तिवारी, सहित स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजकों ने कुलदेवी (गढ़ी) महासर माता के सभी भक्तों से उत्सव में सादर आमंत्रित किया हैं। माता के सभी भक्त बहुत उत्साह से उत्सव को सफल बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

