
जमशेदपुर: मानसून की शुरुआती बारिश ने ही जमशेदपुर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ही ईस्ट प्लांट बस्ती के बीचो-बीच स्थित नाले का पानी उफान पर आ गया। नाले का गंदा पानी आसपास के दर्जनों घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय परिवारों को भारी परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में रखा राशन, कपड़े और कीमती सामान पानी में डूबकर बर्बाद हो गए।


बीजेपी नेता कुलवंत सिंह बंटी ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया और नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों ने उन्हें बताया कि हर साल हल्की बारिश में भी इस नाले के कारण पूरी बस्ती जलमग्न हो जाती है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है।
READ MORE..Ranchi News :आईडीबीआई बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 2,115 करोड़ रुपये
टाटा स्टील UISL (जुस्को) के जीएम से फोन पर की बात
जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए कुलवंत सिंह बंटी ने मौके से ही टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के महाप्रबंधक (GM) आर के सिंह से दूरभाष पर सीधे बात की। उन्होंने जीएम को बस्ती के बिगड़े हालातों से अवगत कराया और तत्काल राहत भेजने की मांग की। मामले की गंभीरता को समझते हुए जीएम ने तुरंत एक तकनीकी टीम को मौके पर भेजने और शीघ्र जलनिकासी का आश्वासन दिया।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: कदमा रंकिणी मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों महिलाओं ने की विपतारणी देवी की पूजा
लापरवाही पर भड़के नेता, स्थायी समाधान की मांग
कुलवंत सिंह बंटी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के शुरुआती दौर में ही इस प्रकार की स्थिति पैदा होना संबंधित विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि संबंधित एजेंसी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाकर इसका स्थायी समाधान निकाले। उन्होंने दो टूक कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और जनसुविधाओं से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।



