Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भूमि मुआवजा को लेकर डुमरिया के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपायुक्त से की तत्काल भुगतान की मांग, विधायक को भी सौंपा ज्ञापन
Breaking News

Jamshedpur News :भूमि मुआवजा को लेकर डुमरिया के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, उपायुक्त से की तत्काल भुगतान की मांग, विधायक को भी सौंपा ज्ञापन

पहले भुगतान फिर सड़क निर्माण पर अड़े ग्रामीण, सालो से लंबित भुगतान के लिए आंदोलन की चेतावनी
BJNN DeskBy BJNN DeskApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर : डुमरिया प्रखंड के सेरालडीह से मंदा होते हुए नरसिंहबहाल (ओडिशा सीमा) तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने मुआवजा भुगतान की मांग तेज कर दी है। माझी बाबाओं के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से उनके कार्यालय में मिला और स्पष्ट रूप से कहा कि रैयतों की जमीन का मुआवजा पहले दिया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का भावपूर्ण विदाई समारोह, उत्कृष्ट योगदान को किया गया याद

पहले मुआवजा, फिर निर्माण—ग्रामीणों की दो टूक मांग

ग्रामीणों ने बताया कि पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा स्वीकृत इस परियोजना में कई रैयतों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। ऐसे में बिना मुआवजा दिए निर्माण कार्य शुरू करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जमीन ही उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है, इसलिए उसका उचित मुआवजा मिलना उनका अधिकार है।

पुरानी परियोजनाओं का भुगतान लंबित, बढ़ी चिंता

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए कई सड़कों में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा अब तक लंबित है। इसी कारण लोगों में अविश्वास बढ़ा है और वे पहले भुगतान सुनिश्चित किए बिना नई परियोजना को शुरू नहीं होने देना चाहते।

READ MORE :Jamshedpur NEWS: डीसी का सख्त एक्शन, आराध्या ने बढ़ाया शहर का मान और मौसम ने दी राहत; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

उपायुक्त से न्याय की गुहार, जल्द समाधान की मांग, विधायक से भी हस्तक्षेप की अपील

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मांग की कि पूरे मामले की जांच कर जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं होती है, तो वे आगे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने पोटका विधायक संजीव सरदार को भी परिसदन में मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने कहा की अधिकारी कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. विधायक ने भरोसा दिलाया की जल्द पुनः इस मामले में पहल करेंगे और जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू कराएंगे.

मौके पर माझी बाबा मंदा के जयपाल सिंह मुर्मू, बारेडीह के कामेश्वर माझी, सेरालडीह के लक्ष्मण हांसदा, रामदास हेमब्रम, दासमात मुर्मू, परमेश्वर हेमब्रम, राजेश मार्डी, सुराय हेमब्रम, चंद्र किस्कू, हरी टुडू, चन्द्रय मुर्मू, धीरेन किस्कू, रघुनाथ टुडू, बुधराय मुर्मू समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: विद्यापति नगर में खुला ‘रामा ईवी’ का नया शोरूम, 145 KM की रेंज और 5 साल की वारंटी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

August 17, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY :REGULATION OF TRAINS DUE TO HEAVY RAIN AND BANK SLIP

August 17, 2026

Indian Railways on High Alert: Ashwini Vaishnaw Directs SER for Safe Train Operations Amid Heavy Rain

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.