
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (Electric Two-Wheelers) की बढ़ती डिमांड के बीच एक बड़ी खबर है। विद्यापति नगर में आज ‘रामा ईवी’ (Rama EV) के नए डीलरशिप शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शोरूम के खुलते ही शहरवासियों को बेहतरीन क्वालिटी और लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक नया विकल्प मिल गया है। जमशेदपुर में इस कंपनी के अधिकृत डीलर मोहन लाल शर्मा हैं।


इस अवसर पर BGAUSS (वीग अट प्राइवेट लिमिटेड) के रीजनल मैनेजर संतोष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि झारखंड में यह कंपनी का तीसरा शोरूम है, इससे पहले हजारीबाग (Hazaribagh) और धनबाद (Dhanbad) में भी कंपनी अपने शोरूम सफलतापूर्वक खोल चुकी है।
RR Kabel का है मालिकाना हक, मिल रही है 5 साल की वारंटी
रीजनल मैनेजर संतोष कुमार ने कंपनी की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि BGAUSS कंपनी की स्थापना वर्ष 2020 में हुई थी और इस कंपनी में भारत की अग्रणी और बहुचर्चित तार निर्माता कंपनी RR Kabel (आर आर केबल) का मालिकाना हक है। (ज्ञात हो कि RR Kabel की स्थापना 1986 में हुई थी)।
ग्राहकों का रखा गया है ध्यान: संतोष कुमार ने बताया कि कंपनी पूरी तरह से ग्राहकों की जरूरतों और सहूलियत को ध्यान में रखकर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का निर्माण करती है। यही कारण है कि ग्राहकों को इन स्कूटर्स पर 5 साल की लंबी वारंटी (5 Years Warranty) दी जा रही है।
(यह भी पढ़ें: Jamshedpur News :जिंदगी और काम की आपाधापी के बीच उमंग भरा ब्रेक, मधु सिंह के नेतृत्व में मनाया गया ‘सर्व समाज सावन उत्सव’
145 KM तक की माइलेज और 3 शानदार मॉडल्स
कंपनी द्वारा वर्तमान में तीन अलग-अलग अत्याधुनिक मॉडल्स का निर्माण किया जा रहा है, जो अब जमशेदपुर के रामा ईवी शोरूम में उपलब्ध हैं:
प्रथम मॉडल: C12 (सी वन टू)
द्वितीय मॉडल: RV 315 (आर यू बी 315)
तृतीय मॉडल: OowAH (ओ ओ आ)
कीमत और रेंज: इन सभी मॉडल्स में 5 साल की वारंटी दी जा रही है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये स्कूटर्स 85 किलोमीटर से लेकर 145 किलोमीटर तक की किफायती रेंज (Mileage) प्रदान करते हैं। इन स्कूटर्स की शुरुआती कीमत मात्र 95,000 रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 1,35,000 रुपये तक जाती है।
अन्य सुविधाएं: उच्च गुणवत्ता वाले इन प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए शोरूम में आसान फाइनेंस सुविधा (Finance Facility) और पुरानी गाड़ी बदलने (Exchange Offer) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है



