
जमशेदपुर। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) के मंडल-3 की मंडलीय सभा उत्कर्ष- संकल्प से सफलता तक की प्रेरणादायी थीम के साथ मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के तत्वावधान में जुगसलाई नगर परिषद पार्क, जमशेदपुर में भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह सभा संगठनात्मक मजबूती, युवा सहभागिता एवं भावी योजनाओं के दृष्टिकोण पर चर्चा हुई, जो अत्यंत महत्वपूर्ण रही।


इस मंडलीय सभा में मंडल-3 के प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा मोहित मूनका के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 12 शाखाओं से लगभग 100 युवा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ, जिसमें मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित शाखा प्रतिनिधियों ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया। आयोजक शाखा अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात प्रांतीय उपाध्यक्ष द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया। सभा में झारखंड प्रांत के अनेक वरिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें रांची से पधारे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल 3) मोहित मूनका, मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जालान, महामंत्री दीपक गोयनका, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल तथा मंडल 3 के सहायक मंत्री सौरव सोंथालिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
READ MORE :New Train Jharkhand :झारखंड को मिली नई ट्रेन, मध्य प्रदेश आना-जाना होगा आसान, देखें मार्ग
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने मंच के मूल मंत्र “सेवा, संस्कार और संगठन” को आत्मसात करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे संकल्प के साथ कार्य करें, तभी उत्कर्ष और सफलता सुनिश्चित होगी। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास, युवा सशक्तिकरण एवं आगामी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। मंडलीय सभा के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, भावी कार्यक्रमों, सेवा परियोजनाओं, संगठन विस्तार एवं शाखाओं की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। सभी शाखाओं ने अपने-अपने कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ सौहार्दपूर्ण, ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में लिपू शर्मा, उमेश खिरवाल, अश्विनी अग्रवाल, विकास शर्मा, हेमंत अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, मयूर संघी, सौरभ अग्रवाल, रवि शंकर सोनी, शशांक भालोटिया, उत्तम शर्मा, अनिकेत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, शिव चंद शर्मा, सहर्ष गोयल, हर्ष अग्रवाल, देव अग्रवाल, उत्सव अग्रवाल, हर्ष शर्मा, चेतन गर्ग, प्रकाश बजाज आदि का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।



