
जमशेदपुर |


जमशेदपुर के सिख समाज को गौरव का क्षण प्राप्त हुआ जब लोयोला स्कूल की पूर्व छात्रा रीतराज कौर कलसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह कमेटी कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां रीतराज के साथ उनकी बड़ी बहन दिलराज कौर (जो पहले ही सीए बन चुकी हैं), उनके पिता सरदार ताजवीर सिंह कलसी और माता हरजीत कौर भी उपस्थित थे। उन्हें शॉल व बुके भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :SSP ने बारिश में ड्यूटी के लिए 200 ट्रैफिक कर्मियों को बांटे रेनकोट
ज्ञात हो कि सरदार ताजवीर सिंह कलसी कदमा गुरुद्वारा के ट्रस्टी, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के कोषाध्यक्ष और रामगढ़िया सभा के महासचिव भी हैं। उनकी दोनों बेटियों की यह उपलब्धि सिख समाज के लिए गर्व का विषय बनी है।
इस अवसर पर CGPC के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा, “दिलराज और रीतराज दोनों ने समाज का नाम रोशन किया है। यह परिवार अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।” उन्होंने बच्चियों की उपलब्धियों को संस्कारों और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
CGPC चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रीतराज कौर ने कोलकाता के जावियर्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और अब कंपनी सेक्रेटरी का प्रोफेशनल कोर्स भी कर रही हैं। उन्होंने कहा, “दोनों बहनों का भविष्य उज्ज्वल है और समाज को उन पर गर्व है।”
READ MORE :Jamshedpur News :स्क्रीन अकैडमी का शुभारंभ, भारतीय सिनेमा के उभरते सितारों को तराशने का शानदार मंच
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे जिनमें उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, परमजीत सिंह रोशन, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, अजीत गंभीर, अमरीक सिंह (प्रधान, सेंट्रल नौजवान सभा), सुखवंत सिंह सुक्कू, विक्की सिंह, अमृतपाल सिंह सहित अन्य शामिल थे।
इस अवसर ने समाज में शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया है। रीतराज कौर की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।


