Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर सिविल डिफेंस का नुक्कड़ नाटक, ड्रिंक एंड ड्राइव के खतरों से लोगों को किया जागरूक
Breaking News

Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर सिविल डिफेंस का नुक्कड़ नाटक, ड्रिंक एंड ड्राइव के खतरों से लोगों को किया जागरूक

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को लापरवाही के गंभीर परिणामों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य निकास द्वार के समक्ष आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में यात्री, राहगीर और वाहन चालक मौजूद रहे।

READ MORE :Jamshedpur News :श्रीनाथ रॉक गार्डन व आसपास के गांवों में 10 दिन में शुरू होगी पाइपलाइन से जलापूर्ति

ड्रिंक एंड ड्राइव से तबाही का दृश्य

नुक्कड़ नाटक में ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से हुई एक दर्दनाक कार दुर्घटना का जीवंत चित्रण किया गया। कहानी में दिखाया गया कि कैसे पांच दोस्त जश्न के दौरान अत्यधिक शराब पीकर कार चलाते हैं और लापरवाही में अपनी जान गंवा बैठते हैं। दुर्घटना का दृश्य इतना यथार्थपूर्ण था कि वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरपीएफ जवानों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को बताया कि यह एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक है, तब जाकर भीड़ शांत हुई।

युवाओं को दिया गया सख्त संदेश

नाटक के माध्यम से खास तौर पर युवा वर्ग को संदेश दिया गया कि उत्साह और मस्ती के नाम पर ओवर ड्रिंक करना और वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी न सिर्फ आपकी, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल देती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार और मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

READ MORE :Jamshedpur News :सहारा काॅम्पलेक्स रामनगर के प्रांगण में श्रद्धा व उल्लास के साथ सरस्वती पूजा हुई संपन्न

जीवंत प्रस्तुति ने छोड़ी गहरी छाप

नाटक को और प्रभावशाली बनाने के लिए दुर्घटनाग्रस्त कार में पुतलों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में दिखाया गया। शरीर के क्षत-विक्षत दृश्य ने लोगों को झकझोर कर रख दिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को गंभीरता से समझने पर मजबूर किया।

अधिकारियों की अपील

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एस. घोष और के. मिश्रा उपस्थित रहे। स्टेशन डायरेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में इस तरह की प्रस्तुतियां लोगों में जागरूकता लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने पीकर वाहन न चलाने की अपील की।

नियमों की जानकारी भी दी गई

इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव की स्थिति में वाहन और व्यक्ति का इंश्योरेंस क्लेम तक नहीं मिलता। उन्होंने कार चलाते समय सीट बेल्ट और मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने और दंड का भी प्रावधान है।

सामूहिक सहभागिता

नुक्कड़ नाटक में अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, शंकर कुमार प्रसाद, रितेश कुमार गुहा, अमित कुमार, गीता कुमारी, वीरेंद्र मंडल, संजय कुमार महतो, तेजिता, कंचन कुमारी, सत्य प्रकाश, सरस्वती मुर्मू और पार्वती मुर्मू सहित अन्य कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए आरपीएफ जवान तैनात रहे। टैक्सी-मैक्सी चालक दल और बड़ी संख्या में रेल यात्री इस जागरूकता कार्यक्रम के साक्षी बने।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति सक्रिय, प्रशासन को सौंपा 7 सूत्री ज्ञापन

July 13, 2026

RANCHI NEWS : Nothing Phone (4b) की बिक्री शुरू, 29,999 रुपये में मिलेगा 6000mAh बैटरी और Snapdragon 6 Gen 4 वाला स्मार्टफोन

July 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सावन माह की संग्रांद पर 16 जुलाई को साकची गुरुद्वारा में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, तैयारियों में जुटी कमेटी

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.