
जमशेदपुर.

जमशेेदपुुर के कदमा के रामनगर स्थित सहारा काॅम्पलेक्स में धूमधाम से श्रद्धा व उल्लास के साथ सरस्वती पूजा संपन्न हुई. सहारा ओनर्स एसोसिएशन की ओर से पूजा के अवसर पर सोसाइटी परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता देखने को मिली.
पूजा के विधि-विधान के साथ पंडित ने मंत्रोच्चारण किया. विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, विवेक और सफलता का आशीर्वाद मांगा. इस दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं सोसाइटी के सदस्यों ने सामूहिक आरती में भाग लिया. इस दौरान खासकर छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. रंग बिरंगे कपड़ों में वे बहुत ही प्यारे लग रहे थे. शहर की परंपरा के अनुसार छोटी बच्चियों ने साड़ी पहना था, जिस वजह से वे एकदम नन्हीं परी लग रही थीं.
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा का आयोजन आपसी सहयोग और सामुदायिक भावना के तहत किया गया. पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
पूरे आयोजन के दौरान शांति, अनुशासन और सांस्कृतिक सौहार्द का माहौल बना रहा, जिससे रेसिडेंशियल सोसाइटी में सामाजिक एकता और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान झलकता नजर आया. आयोजन की कमाल महिलाओं ने संभाल रखी थी. इस आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता खास तौर पर शामिल हुईं.
पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष नीलम उपाध्याय, ज्वाइंट सेक्रेटरी माया सिंह, कैशियर छबि विश्वास, भारती सिन्हा, प्रतिमा शर्मा, रेणु सिंह, अपर्णा झा व अन्य सदस्यों की महती भूमिका रही.



