जमशेदपुर: साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन का 93वां स्थापना दिवस मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को संस्था परिसर में मनाया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सोनारी में 551 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य निशान यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त,बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा नारायणी धाम, भक्तों ने खेली फूलों की होली
24 नवंबर के समारोह में सरयू राय और समीर महंती रहेंगे मौजूद
स्थापना दिवस समारोह में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि और बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर सत्यसाई डांस ग्रुप की ओर से नृत्य, नाटक और गीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान शहर के जाने-माने लोगों को उनके सामाजिक और साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
रबिन्द्र नाथ सतपथि और आदित्य कबि होंगे सम्मानित
आयोजकों के अनुसार, शहर के वकील एवं समाजसेवी रबिन्द्र नाथ सतपथि तथा कवि और लेखक आदित्य कबि को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह के अंत में श्रद्धालुओं और अतिथियों के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS: बाबा रामदेव बोले- सनातन का कोई ठेकेदार नहीं, पाखंड और आधे-अधूरे ज्ञान से भी खतरा
26 नवंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि
स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की अगली कड़ी में गुरुवार, 26 नवंबर को झारखंड के राज्यपाल डॉ. संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षाविद् डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
आयोजन से संबंधित जानकारी बादल भुइयां की ओर से साझा की गई है।


