Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: समर कैंप में बच्चों ने सीखीं कानून की बारीकियां, डालसा ने पोक्सो एक्ट और अधिकारों पर किया जागरूक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: समर कैंप में बच्चों ने सीखीं कानून की बारीकियां, डालसा ने पोक्सो एक्ट और अधिकारों पर किया जागरूक

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: वन प्रमंडल विभाग जमशेदपुर, गीता थिएटर ट्रस्ट और व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में बच्चों को कानून से रूबरू कराया गया। नालसा (NALSA) एवं झालसा (JHALSA) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA) जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डालसा के लीगल एड डिफेंस कौंसिल (LADC) के पदाधिकारियों ने समर कैंप के बच्चों को विभिन्न कानूनों की बारीकियां सिखाईं।

गुड टच-बैड टच और पोक्सो एक्ट की दी गई जानकारी

READ MORE..Aaj ka Rasifal:23 मई 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

इस दौरान एलएडीसी चीफ विदेश सिन्हा, सहायक सदस्य योगिता कुमारी एवं मनोज कुमार सिंह ने डालसा के कार्य व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट (POCSO Act), चाइल्ड ट्रैफिकिंग, चाइल्ड सुरक्षा, डायन प्रथा, गुड टच-बैड टच, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य और राइट टू एजुकेशन (RTE) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समर कैंप के बच्चों ने इन बातों को अनुशासनपूर्वक सुना और जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुति

इस विशेष मौके पर डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, सुनील पांडेय, प्रकाश शांडिल और रीना तिवारी भी मौजूद रहे। गीता थियेटर की ओर से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप के बच्चों ने बाल विवाह कुप्रथा पर एक शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ ही संगीत प्रशिक्षक रवि भावरा ने अपने बेहतरीन गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

25 मई तक चलेगा समर कैंप, 200 से अधिक बच्चे शामिल

READ MORE.JAMSHEDPUR NEWS: फ्रेंड्स 11 की धमाकेदार जीत, जेएसआर ब्लूज को 49 रनों से रौंदा, मोहन साह के 99 रन और अजय के 5 विकेट ने पलटा मैच

गीता थियेटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने बताया कि यह समर कैंप विशेष रूप से शहर के निम्न मध्यवर्गीय परिवारों के वंचित और प्रतिभाशाली बच्चों की कलात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य जमशेदपुर में एक सकारात्मक, कलात्मक और रचनात्मक माहौल तैयार करना है। 15 मई से शुरू हुआ यह समर कैंप 25 मई 2026 तक चलेगा।

मानगो वन विभाग के सभागार में आयोजित इस कैंप में लगभग 130 सरकारी स्कूलों और 79 प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में जमशेदपुर वन विभाग के पदाधिकारी-कर्मचारी, गीता थिएटर, संपूर्ण आश्रय, व्यक्तित्व विकास संस्थान, आरंभ, हिन्द आईटीआई, सेल विला, नाफीसा युनुस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और लिओ क्लब जमशेदपुर अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

DEOGHAR NEWS: मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची जारी, नाम जांचने उमड़ी भीड़

May 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: GAIL ने घरेलू PNG कनेक्शन को आसान बनाने के लिए शुरू की नई बंपर ऑफर योजनाएं

May 23, 2026

JHARKHAND NEWS: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुगम जलार्पण के लिए प्रशासन मुस्तैद, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

May 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.