Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj ka Rasifal:23 मई 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
Uncategorized

Aaj ka Rasifal:23 मई 2026 शनिवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 23, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र
जन्मकुंडली, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सम्पर्क – 9430145832
[email protected]

आज का पंचांग

दिनांक – 23 मई 2026
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – अधिक ज्येष्ठ
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी प्रातः 04:27 मई 24 तत्पश्चात् नवमी
नक्षत्र – मघा मध्यरात्रि 02:09 तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी
राहुकाल – सुबह 09:04 से सुबह 10:44
पंचक – नहीं है
भद्रा – आज है ( 05:07 एम से 04:43 पीएम )
सूर्योदय – 05:01
सूर्यास्त – 06:27
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – उड़द / तिल खाकर यात्रा करें

आज का विशेष

शनि ग्रह के प्रभावी उपाय

शनि ग्रह न्याय के देवता हैं और कर्मफल दाता हैं। शनि धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं जो अनुशासन, परिश्रम, धैर्य, सेवा, त्याग और कर्मठता का पाठ पढ़ाते हैं। शनि के शुभ प्रभाव से जीवन में स्थिरता, सफलता, मान-सम्मान और दीर्घायु प्राप्त होती है।

शनि ग्रह के सरल और प्रभावी उपाय

-शनिवार का व्रत रखें और शनि देव की विधिवत पूजा करें, इससे शनि दोष शांत होता है।

-शनिवार को काले तिल का दान करें, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और कष्ट दूर होते हैं।

-शनिवार को सरसों के तेल या तिल के तेल का दान करें या शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।

-शनिवार को काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनें, इससे शनि ग्रह के शुभ प्रभाव मिलते हैं।

-प्रतिदिन शनि मंत्र का जाप करें ।”ॐ शं शनैश्चराय नमः”। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

-शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें, शनि दोष शांत होता है।

-शनिवार को कौवे को रोटी, तिल या चावल खिलाएं, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।

-गरीबों, असहायों, विकलांगों और बुजुर्गों की सेवा करें और दान करें, शनि देव की विशेष कृपा मिलती है।

-शनिवार को लोहा, काले तिल, कंबल, जूते-चप्पल आदि का दान करें, शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

-हनुमान जी की नियमित पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें, इससे शनि के प्रकोप से रक्षा होती है।

-शनिवार को ‘शनि स्तोत्र’ या ‘दशरथकृत शनि स्तोत्र’ का पाठ करें, इससे शनि देव की कृपा और सुरक्षा मिलती है।

शनि मंत्र:-ॐ शं शनैश्चराय नमः ॥

नियमित उपाय करने से शनि ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति आती है।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपने आप को अन्य लोगों की अपेक्षा उच्चतम आंकेंगे। वैचारिक स्थिति आज बेहतर रहने से घर बाहर प्रशंसा होगी जिससे अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकतर काम जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे जिससे कुछ त्रुटि हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कामचलाऊ से ही संतोष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार शून्यता नए क्लेश खड़े करेगी। महिलाये अपनी अनदेखी होने पर भीतर से जली भुनी रहेंगी छोटे काम को भी बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल रहने से मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व आज ज्यादा रहने के कारण व्यवसाय के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन संतोषजनक रहेगा। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही मनोरंजन के खर्च भी आज ज्यादा ही रहेंगे परिवार की खुशी के आगे व्यर्थ नहीं लगेंगे। महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। प्रातः काल में ही आसपड़ोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नहीं करेंगे क्रोध में आकर जो मन में आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। आज आपके संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति दिल दुखा कर ही जायेगा। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन शांति वाला रहेगा अधिकारियों से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे इसके विपरीत व्यवसायी वर्ग के मन में कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी। धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृत्ति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये आज लेदेकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान्ह पश्चात का समय स्नेही जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको घर के बुजुर्ग अथवा बाहरी वरिष्ठ व्यक्ति से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी फिर भी धैर्य बनाये रखें व्यक्तित्व विकास में लाभकारी ही रहेगी।

सिंह (मा, MI, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। आज जल्दी से किसी कार्य को करने का मन नही करेगा घरेलू कार्यों को भी यथा संभव टालने की कोशिश करेंगे या जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही करेंगे। बाहर के खान-पान में संयम ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तरल एवं अन्य शीतल पेय से परहेज रखें खांसी जुखाम की शिकायत हो सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू कार्यों में लापरवाही करने पर नुकसान के साथ ही जिस लाभ के अधिकारी थे उससे वंचित रह जाएंगे। महिलाये आज पर्यटन मनोरंजन के मूड में रहेंगी सभी घरेलू कार्य विलम्ब से होंगे।

कन्या (तो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए हानिकारक रहेगा। अस्त व्यस्त दिनचर्या रहने के कारण सभी कार्य धीमी गति से होंगे। स्वभाव में भी आज उदासीनता अधिक रहेगी। महिलाओं को आर्थिक कमी के कारण स्वयं के साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं में भी कटौती करनी पड़ेगी जिससे संतान एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध असामान्य बनेंगे। मानसिक शांति के लिए आज आप आध्यात्म का सहारा लेंगे परंतु यहां भी ध्यान भटकने से पूर्ण शांति नही मिल सकेगी। दान पुण्य धार्मिक यात्रा खर्च की चिन्ता से निरस्त भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन खर्च पहले से तैयार रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)**
आज आपके दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा। परिजनों से मनोकामना पूर्ति करवा सकेंगे लेकिन आज आपके लिए व्यावसायिक अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यों को आगे के लिए सरकाना ही बेहतर रहेगा। अन्यथा कुछ ना कुछ विघ्न आने से लंबे समय के लिए लटक सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से आशानुकूल धन लाभ हो जाएगा परन्तु खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर दिखावे की प्रवृत्ति के कारण अन्य लोग ईर्ष्या करेंगे। महिलाओं की किसी से कहासुनी होगी जिसमें आपका पक्ष सही होने पर विजय मिलेगी। आज छोटी मोटी शारीरिक समस्या लगी रहेगी लेकिन इसकी परवाह छोड़ मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा। आज की दिनचर्या थोड़ी विलम्ब से आरम्भ होगी सुस्ती अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आर्थिक विषयो को लेकर आज ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार सरलता से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये भी आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। सामाजिक कार्यक्रम को लेकर दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज के दिन आपमे आध्यात्मिक भावनाएं रहने से ईश्वरीय भजन पूजन में समय देंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है। सेहत प्रातः काल से ही नरम-गरम रहने से कार्यों के प्रति उत्साह कम रहेगा। व्यापारी लोग अपने कार्य ठीक प्रकार से करेंगे मध्यान् तक बिक्री कम रहेगी इसके बाद तेजी आने पर ही धन लाभ निश्चित हो सकेगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। परिवार में आज वातावरण मंगलमय रहेगा। सदस्य एक दूसरे से भावनात्मक संबंध रखेंगे आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। भाई-बंधुओ में थोड़ी खटपट होने की संभावना है। विवेक से काम लें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन भी आपको विविध परेशानियों का सामना करना पड़ेगा सेहत असामान्य रहने से मानसिक उद्वेग रहेगा ऊपर से घरेलू परेशानियां भी पीछा नही छोड़ेंगी घर मे किसी ना किसी से तकरार अथवा नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। ना चाहकर भी पर्यटन करना पड़ेगा जिससे सेहत ज्यादा बिगड़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज अव्यवस्था रहने से ज्यादातर कार्य विलम्ब से होंगे अथवा बीच मे ही छोड़ने पड़ेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन चिंताजनक रहेगा। लाभ की मात्रा कम परन्तु आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा परन्तु आज आपका विनोदी स्वभाव रंग में भंग भी डाल सकता है। सामने वाले का स्वभाव अचानक बदलने से हतप्रभ रहेंगे। नौकरी वाले जातक आराम के मूड में रहेंगे परन्तु आकस्मिक कार्य आने से कर नही सकेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ कमा कर प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के साथ ही सार्वजनिक व्यवहार भी बढ़ेंगे। महिलाये भी आज परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं का भी त्याग कर देंगी फिर भी आत्मसन्तोषी रहेंगी। घर मे मित्र रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बनेगी। मनपसन्द भोजन वाहन सुख मिलेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर के लिए नए सामन की खरीददारी करेंगे। आज आप आराम की जिंदगी बिताने पर ज्यादा जोर देंगे इसके लिए खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। महिलाये भी आज घरेलू आवश्यकताओं के ऊपर खर्च करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एव अन्य कीमती सामान पर खर्च होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: नीट पेपर लीक ‘नेशनल डिजास्टर’ के समान, यह मोदी सरकार की विफलता का स्मारक: अवधेश सिंह

May 22, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY :रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, चलेंगी 2 नई समर स्पेशल ट्रेनें, यहाँ देखें रूट और टाइम टेबल की पूरी लिस्ट

May 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: द सफायर प्रोजेक्ट पर विवाद का साया, अवैध जमीन पर निर्माण और नक्शा पास कराने का आरोप, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

May 20, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.