Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सीजीपीसी का संकल्प – हर समाज के युवाओं तक पहुँचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा”
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सीजीपीसी का संकल्प – हर समाज के युवाओं तक पहुँचे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा”

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.कोल्हान की 34 गुरुद्वारों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) द्वारा संचालित सिख विजडम अकैडमी के साकची स्थित संस्थान में रविवार शाम पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया गया. इस मौके पर अभिभावकों की जिज्ञासाओं और उनके बच्चों के भविष्य से जुड़े सवालों को सुना गया. शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करते हुए अनेक शंकाओं का समाधान किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अकैडमी के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू ने की. उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं की सोच शिक्षा और सेवा पर आधारित रही है. गुरु नानक देव जी के हाथ में हमेशा दवात और कलम रहती थी, जो इस बात का प्रतीक है कि ज्ञान ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने इसी सोच को आगे बढ़ाने का कार्य किया है. इसी कड़ी में सिख विजडम अकैडमी और गुरु रामदास भलाई केंद्र शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का संगम बने हुए हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में जब अकैडमी की शुरुआत हुई थी, तब केवल कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों को शिक्षा दी जाती थी, लेकिन अब 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षाओं के छात्रों को भी यहां पढ़ाया जा रहा है.

READ MORE :Jamshedpur News :हर बिसरत सदा खुआरी, ताकऊ धोखा कहां व्यापे जे कऊ ओट तोहारी – मानगो गुरुद्वारा में श्रद्धा एवं सेवा भाव से मनाया गया गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व”

इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने अपने अभिभाषण में कहा –
“सिख समाज अब सिर्फ अनाज के लंगर तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के लंगर भी चला रहा है. गुरु रामदास भलाई केंद्र में हर महीने हजारों लोग निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाओं का लाभ उठा रहे हैं. हमारा लक्ष्य हर नौजवान—चाहे वह किसी भी समाज का हो—को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क मार्गदर्शन और शिक्षा उपलब्ध कराना है. हम चाहते हैं कि हर युवा अपने जीवन में कुछ बड़ा कर देश और समाज का नाम रोशन करे.”

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मानगो गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश दिहाड़ा श्रद्धाभाव से मनाया, 93 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा –
“शिक्षा वह रोशनी है जो अज्ञानता और अंधकार को दूर करती है. आज की युवा पीढ़ी का नशा और अपराध की ओर झुकाव अशिक्षा का परिणाम है. हमें अपने बच्चों को सही मार्ग पर लाकर उन्हें समाज के लिए उपयोगी और जिम्मेदार नागरिक बनाना होगा.”

बैठक के अंत में अकैडमी की प्रधानाध्यापिका मिताली राय चौधरी ने सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह का आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का समापन दलविंदर सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

इनकी रही मौजूदगी

सीजीपीसीप्रधान सरदार भगवान सिंह, सिख विजडम अकादमी के संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू, महासचिव अमरजीत सिंह, परविंदर सिंह सोहल अकादमी की प्रधानाध्यापिका मेताली राय चौधरी,दलविंदर सिंह.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 527 शहीदों को नमन, विजय दिवस मना

July 26, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर के 259 सुपर अचीवर्स सम्मानित

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.