Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने यूसिल सीएमडी को लिखा पत्र स्थाई विसर्जन घाट बनवाने की मांग की
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने यूसिल सीएमडी को लिखा पत्र स्थाई विसर्जन घाट बनवाने की मांग की

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जादूगोड़ा के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ० संतोष कुमार सत्पथी को एक छः सूत्री मांग पत्र लिखकर दुर्गा पूजा -2025 की तैयारियों में तेजी लाने और स्थाई विसर्जन घाट बनवाने का आग्रह किया है l
यूसिल सीएमडी को लिखे पत्र में आशीष गुप्ता ने जादूगोड़ा यूसिल बराज डैम में स्थित विसर्जन घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रत्येक वर्ष होने वाली समस्याओं की ओर यूसिल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करवाया है l मांग पत्र में लिखा गया है की दुर्गोत्सव की शुरुआत जादूगोड़ा क्षेत्र में 27 सितम्बर 2025 यानी पंचमी तिथि से आरम्भ हो जायगा . विजयादशमी के दिन 2 अक्तूबर 2025 को सभी माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का जादूगोड़ा डैम विसर्जन घाट पर विसर्जन किया जायगा . जादूगोड़ा क्षेत्र की करीब आठ पूजा कमिटियाँ अपनी -अपनी प्रतिमाओं का विसर्जन इस घाट पर करती हैं . वर्तमान में वास्तु स्थिति ये है की यूसिल डैम विसर्जन घाट की हालत काफी दयनीय है . पूरी नदी में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है . जिसके कारण इस वर्ष माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा . ऐसी स्थिति में विसर्जन कार्य को सुगम बनाने के लिए सुझाव देते हुए लिखा गया है की सबसे पहले यूसिल डैम घाट की सफाई करवाई जाये उसमे जमे हुए सभी खर -पतवार और कचरे को घाट क्षेत्र से बाहर कहीं दूर फेंकने की व्यवस्था की जाये l सड़क से घाट तक विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर उतरने के लिए बनाये जाने वाले अस्थाई सीढ़ी निर्माण में प्लास्टिक बोरा के स्थान पर जूट के बोरा में रेत भर कर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अस्थाई सीढ़ियों की व्यवस्था की जाये l घाट में पूरे विसर्जन क्षेत्र में चारों तरफ से विद्युत् प्रकाश की व्यवस्था की जाये l अचानक वर्षा और बढ़ते जलस्तर की सम्भावना को देखते हुए विसर्जन घाट पर क्रेन और गोताखोर की तैनाती की जाये l विसर्जन के दिन यूसिल डैम घाट पर एक चिकित्सक एवं कम्पाउण्डर के साथ एम्बुलेंस की तैनाती की जाये l
उन्होंने स्थाई घाट के निर्माण पर विशेष जोर देते हुए आग्रह किया है की सभी दुर्गा पूजा कमिटियों की काफी लम्बे समय से मांग रही है की यूसिल डैम में स्थाई विसर्जन घाट का निर्माण करवा दिया जाये जिससे हर साल होने वाली परेशानियों का स्थाई तौर पर निराकरण हो जायगा l
आशीष गुप्ता ने बताया की जल्द ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की पूजा कमिटियों के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की मांग रखी जायगी l पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के लगातार अथक प्रयासों से हर साल ग्रामीण क्षेत्र की दुर्गा पूजा कमिटियों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा हो रहा है l ये प्रयास निरन्तर जारी रहेगा l

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: Major Breakthrough in Bagbera’s G.K. Gautam Murder Case; Weapon and Getaway Bike Recovered Following Accused’s Confession!

May 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा के जी.के. गौतम हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही से हथियार और बाइक बरामद!

May 17, 2026

ADITYAPUR NEWS:श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

May 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.