नमन कर रहा अलौकिक कार्य – दिल से इनको प्रणाम- राकेश्वर
# मंगल पांडे के जीवन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें : वरुण
# देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाएं : राजन सिंह
#मंगल पांडे अमर रहे के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड ।
# मंगल पांडे के शहादत दिवस पर ‘नमन’ ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर वीर सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि मंगल पांडे का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि राष्ट्रजागरण का वह शंखनाद है, जिसने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का साहस पूरे देश को दिया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें उन्होंने कहा की मंगल पांडेय जैसे वीर अमर बलिदानी हमारे दिलों में जन्मों जन्म तक बसे रहेंगे।
वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा वीर मंगल पांडे का जीवन त्याग, साहस और अदम्य राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनका बलिदान हमें यह याद दिलाता है कि देश के लिए किया गया समर्पण ही सच्ची देशसेवा है उन्होंने नमन संस्था की भूरी भूरी सराहना करते हुए कहा कि नमन देशभक्ति की अलख जगाने का अलौकिक संदेश देश को देवराहा है इसके लिए वे नमन को हृदय से आभार और प्रणाम करते है ।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजन सिंह ने कहा मंगल पांडे का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा आज का युवा वर्ग यदि मंगल पांडे के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए, तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, पूर्वी घोष, साहित्यकार बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह भोमा, बिपिन झा सहित उपस्थित अन्य वक्ताओं ने मंगल पांडे के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए अपने अपने विचार रखें, संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जुगून पांडे ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने नमन परिवार द्वारा 22 मार्च को आयोजित ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की विराट अभिव्यक्ति थी, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस यात्रा में उमड़ी जनसैलाब ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बात राष्ट्र के सम्मान और एकता की हो, तो समाज का हर वर्ग एकजुट होकर आगे आता है।
उन्होंने नमन परिवार के इस सराहनीय प्रयास को जनजागरण का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं।
मौके पर अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, अवधेश सिंह, एस के सिंह, पंकज वर्मा, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, रितिका श्रीवास्तव, पिंकी यादव, सिमी कश्यप, रिंकू दुबे, ममता साहा, पिंकी प्रसाद, कंचन देवी, शुक्ला हलदर, स्नेहलता, सभी ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय चेतना को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।






