Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव में देरी और ईवीएम की मांग को लेकर भाजपा का जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पर धरना
Breaking News

Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव में देरी और ईवीएम की मांग को लेकर भाजपा का जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पर धरना

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 7, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में नगर निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार पर लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर के की ओर से बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज किया। धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है। चुनाव की तिथि घोषित न करना, दलीय आधार पर चुनाव से बचना और ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लागू करने की मंशा सरकार की नीयत पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है।

READ MORE :Jamshedpur News :गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर मनजीत सिंह गिल सम्मानित

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि लंबे समय से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकायों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी हो गयी है और जनता साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से आभावग्रस्त है। ऐसे में जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। यदि सरकार ने शीघ्र नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर चुनाव एवं ईवीएम से चुनाव की घोषणा नहीं करती है तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह कहा कि छह साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नगर निकाय चुनाव नहीं कराना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सरकार चुनाव से भाग रही है, क्योंकि उसे जनता की नाराजगी का डर है। चुनाव की आहट से ही सरकार ईवीएम हटाकर बैलेट बॉक्स की साजिश रच रही है ताकि सत्ता के सहारे परिणाम को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जुगसलाई जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में नगर परिषद का चुनाव नहीं होना जनता के साथ अन्याय और धोखा है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बिना कई विकास कार्य ठप हो गए हैं और केंद्र सरकार की शहरी विकास योजनाओं का लाभ जनता को नहीं मिल रही है।

READ MORE :Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मानगो नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी झारखंड सरकार की जनविरोधी और अलोकतांत्रिक सोच को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित निकायों को भंग कर वर्षों तक प्रशासकों के भरोसे शहर चलाना लोकतंत्र का अपमान है। सरकार जानबूझकर दलीय आधार पर चुनाव से बच रही है, क्योंकि उसे जनता के बीच अपनी विफलताओं का सामना करने का साहस नहीं है।

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में राज्य का विकास ठहर गया है। नागरिक सुविधाएं चरमराई हुई हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और सरकार जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो रही है। सरकार नगर निकाय चुनाव इसलिए टाल रही है क्योंकि वह जनता के आक्रोश का सामना करने की स्थिति में नहीं है। निकाय चुनाव लोकतंत्र की आत्मा हैं, इसे दबाना असंवैधानिक है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि कि सरकार दलीय आधार पर और ईवीएम से चुनाव कराने से जानबूझकर बच रही है। बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराकर परिणाम को प्रभावित करने की स्पष्ट साजिश की जा रही है।

धरना-प्रदर्शन के समाप्ति पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम नगर परिषद कार्यालय के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शीघ्र चुनाव की तिथि घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम के उपयोग की प्रमुख मांगें रखी गईं।

इस दौरान मंच संचालन जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने किया।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश,पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा,घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा,बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, परसुडीह मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे, राम सिंह मुंडा,अनमोल शर्मा, प्रकाश जोशी, मुरलीधर केडिया, प्रदीप मुखर्जी, मीरा शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, उपेंद्र चतरथ, अनमोल वर्मा, चंद्रशेखर दास,रविंदर भाटिया, संजय सोनकर, सांवरलाल शर्मा, आलोक वाजपेयी,राजेश रिंगसिया, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, पिंटू सैनी, तरविंदर भाटिया, ओमप्रकाश पाठक, मनीष जोशी, अनूप खां, प्रभाकर प्रसाद, विकाश सिंह, सुनील साहू, मिट्ठू बरनवाल, बिनय शर्मा, रविशंकर तिवारी, रविकांत पांडेय, कुणाल सराफ, अनिकेत कुमार, कृष्णकांत पांडेय, विकास महतो, राजा सिंह, कुणाल सिंह, रितेश जैन, मन्नी कुमार, सन्नी पांडेय, विष्णु चौधरी, अनिल सेठ, अनिल चौहान, विजय विश्वकर्मा, जसपाल सिंह, बैजनाथ शर्मा, अनूप शर्मा, दिलीप शर्मा, नरेश गुप्ता, राधा मोहन सिंह, संजय रामुका, अंकित सिंह, विनय गुलाटी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

DEOGHAR NEWS: युवा कवि हिमांशु झा की पुस्तक ‘मुझको अभी जीना है’ का हुआ भव्य लोकार्पण

June 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ‘रिदम ऑफ लाइफ’ कॉन्सर्ट 13 जून को, गूंजेंगे वेस्टर्न म्यूजिक के सुरसंगीत प्रेमियों के लिए नि:शुल्क एंट्री और पास की जानकारी

June 11, 2026

ADITYAPUR NEWS: 395 करोड़ की जलापूर्ति योजना फेल, भयंकर पेयजल संकट के खिलाफ 13 जून को आदित्यपुर में विशाल महाधरना

June 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.