Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मानगो नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना
Breaking News

Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मानगो नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

भाजपा सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार की नियत पर उठाए सवाल
BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 6, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड में नगर निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में, भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से मंगलवार को मानगो गांधी मैदान स्थित मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरने पर बैठे भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है। चुनाव की तिथि घोषित न करना, दलीय आधार पर चुनाव से बचना और ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लागू करने की मंशा सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर जुगसलाई में 100 कंबलों का वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि छह साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद नगर निकाय चुनाव नहीं कराना सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद सरकार चुनाव से भाग रही है, क्योंकि उसे जनता की नाराजगी का डर है। चुनाव की आहट से ही सरकार ईवीएम हटाकर बैलेट बॉक्स की साजिश रच रही है ताकि परिणामों को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मानगो जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में नगर निगम का चुनाव नहीं होना जनता के साथ सीधा अन्याय है। बिना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के विकास कार्य ठप पड़े हैं और केंद्र सरकार की शहरी विकास योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झामुमो गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में राज्य का विकास ठहर गया है। नागरिक सुविधाएं चरमराई हुई हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और सरकार जनविरोधी नीतियों से जनता को परेशान कर रही है। सरकार नगर निकाय चुनाव इसलिए टाल रही है क्योंकि वह जनता का सामना करने की स्थिति में नहीं है।

READ MORE :Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव को लेकर 7 जनवरी को जुगसलाई नगर परिषद के समक्ष भाजपा का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन,

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि लंबे समय से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में नगर निकायों की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी बढ़ गई है और आम जनता को साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। यदि सरकार ने शीघ्र नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र आज प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार है। जवाबदेही खत्म हो चुकी है क्योंकि चुने हुए जनप्रतिनिधि ही नहीं हैं। नगर निगम चुनाव लोकतंत्र की आत्मा हैं और इसे दबाना पूरी तरह असंवैधानिक है।

भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार दलीय आधार पर और ईवीएम से चुनाव कराने से जानबूझकर बच रही है। बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की साजिश रची जा रही है, जबकि पूरा देश ईवीएम के माध्यम से पारदर्शी चुनाव की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

धरना-प्रदर्शन के समाप्ति पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम मानगो नगर निगम के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शीघ्र चुनाव की तिथि घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम के उपयोग की प्रमुख मांगें रखी गईं।

इस दौरान मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह व धन्यवाद ज्ञापन उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिसोदिया ने किया।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज सिंह, नीरज सिंह, डॉ. जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, डॉ. राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, अखिल सिंह, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय, अजीत सिंह समेत धर्मेंद्र प्रसाद, शिव प्रकाश शर्मा, अशोक चौहान, छोटन मिश्रा, प्रीति सिन्हा, लक्की सिंह, श्वेता सिंह, मीरा शर्मा, अनिमेष सिन्हा, सुशील पाण्डेय, प्रकाश दुबे, राहुल तिवारी, मोहम्मद निसार, विजय सोय, विकास साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.