Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, पूरे शहर में निकाला आक्रोश मशाल जुलूस
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, पूरे शहर में निकाला आक्रोश मशाल जुलूस

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर । बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आक्रोश अब पूरी तरह से सड़क पर उतर आया है। चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, अवैध लॉटरी, नशे के कारोबार और चेन छिनतई जैसी घटनाओं के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल क्षेत्रों में विशाल ‘आक्रोश मशाल जुलूस’ निकाला। इस जुलूस के माध्यम से राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की विफलता के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। हाथों में मशाल लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने शहर की चरमराती कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए हिमांशु हत्याकांड में संलिप्त सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, कल जमशेदपुर बंद

विधायक और प्रमुख नेताओं ने किया जुलूस का नेतृत्व
विभिन्न मंडलों में निकाले गए इन मशाल जुलूसों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने आम नागरिकों के साथ हिस्सा लिया। सीतारामडेरा मंडल द्वारा एग्रिको तीन नंबर गोलचक्कर तक निकाले गए जुलूस में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। वहीं, साकची पूर्वी मंडल की ओर से काशीडीह दुर्गापूजा मैदान से निकले जुलूस का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। इसके अलावा, बागबेड़ा और घाघीडीह मंडल के मशाल जुलूस में पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

‘शहर में चापड़बाज गैंग सक्रिय, जनता में भय का माहौल’
मशाल जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कड़े शब्दों में कहा कि अपराधियों का मनोबल चरम पर है और पूरे शहर में चापड़बाज गैंग खुलेआम सक्रिय है। पुलिस और प्रशासन की घोर निष्क्रियता के कारण आज जमशेदपुर की ऐतिहासिक पहचान और शांति दोनों खतरे में पड़ गई हैं। आम नागरिक और महिलाएं अपने ही शहर में भय और असुरक्षा के साये में जीने को विवश हैं।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :3 जुलाई को बंद का आह्वान इसलिए, ताकि फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेः सरयू राय

3 जुलाई के ‘जमशेदपुर बंद’ को सफल बनाने की व्यापक अपील
यह मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मंडलों के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता से सीधा संवाद किया और शुक्रवार, 3 जुलाई को आहूत ‘जमशेदपुर बंद’ को अपना पूर्ण समर्थन देने की अपील की। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि जमशेदपुर की अस्मिता, नागरिकों की सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए एक बड़ा जनसंघर्ष है। उन्होंने विश्वास जताया कि शहरवासी, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सामाजिक संगठन एकजुट होकर 3 जुलाई के बंद को ऐतिहासिक बनाएंगे और प्रशासन को कड़ा संदेश देंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड की अधिवक्ता संघ ने की कड़ी निंदा, 3 जुलाई के ‘बंद’ को लेकर समर्थकों से की यह अहम अपील

July 2, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय की 3 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, जानें नया अपडेट

July 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में कल जमशेदपुर में नहीं चलेंगे स्कूल वाहन, अभिभावकों की बढ़ेगी परेशानी

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.