Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, कल जमशेदपुर बंद
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, सरयू राय के नेतृत्व में निकला विशाल मशाल जुलूस, कल जमशेदपुर बंद

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 2, 2026Updated:July 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर । बिष्टुपुर के  डीडी बार हत्याकांड और शहर की चरमराती कानून-व्यवस्था के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आह्वान पर एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस माइकल जॉन ऑडिटोरिय़म से प्रारंभ होकर बिष्टुपुर मेन रोड होते हुए वापस उसी स्थान पर आकर संपन्न हुआ। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में आम लोग, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने शहर में शांति और सुरक्षा की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :3 जुलाई को बंद का आह्वान इसलिए, ताकि फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेः सरयू राय

हिमांशु सिंह के लिए न्याय की मांग, गूंजे नारे

मशाल जुलूस में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर डीडी बार कांड में मारे गए करणी सेना के अध्यक्ष हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से लिखी गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। जुलूस में ‘जमशेदपुर प्रशासन होश में आओ’, ‘कल जमशेदपुर बंद रहेगा’ और ‘हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है’ जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे। यह जुलूस 3 जुलाई को आहूत ‘जमशेदपुर बंद’ को सफल बनाने के लिए एक बड़ा जनसंपर्क अभियान साबित हुआ।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में परिजनों ने की ADG, DIG और SSP से मुलाकात, पुलिस ने दिया जल्द न्याय का भरोसा

पुलिस के संरक्षण में चल रहे अवैध धंधे: सरयू राय

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सरयू राय ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के शिथिल और लापरवाह रवैये के कारण ही हिमांशु सिंह की जान गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जमशेदपुर में पुलिस ने गलत लोगों को अवैध धंधा करने की खुली छूट दे रखी है। शहर में चाकूबाजी, चापड़बाजी, अवैध अड्डेबाजी और अवैध शराब का कारोबार पुलिस के संरक्षण में धड़ल्ले से चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 3 जुलाई की बंदी सरकार के लिए एक सीधा संदेश है और यदि आगे कुछ गलत होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं, आवश्यक सेवाएं रहेंगी चालू

सरयू राय ने जानकारी दी कि 3 जुलाई के ‘जमशेदपुर बंद’ को देखते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय ने उनकी अपील पर कल होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि कल की बंदी पूरी तरह से स्वतः स्फूर्त होगी और इसका उद्देश्य केवल प्रशासन पर दबाव बनाना है। बंद के दौरान सभी अत्यावश्यक और आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह से मुक्त रखा गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.