Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव को लेकर 7 जनवरी को जुगसलाई नगर परिषद के समक्ष भाजपा का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन,
Breaking News

Jamshedpur News :नगर निकाय चुनाव को लेकर 7 जनवरी को जुगसलाई नगर परिषद के समक्ष भाजपा का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन,

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 5, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं रणनीतिक बैठक सोमवार को जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड सरकार द्वारा लंबे समय से नगर निगम व नगर परिषद चुनाव को लंबित रखे जाने पर तीखी नाराज़गी जताई गई और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश करार दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने तथा ईवीएम से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर 7 जनवरी, बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के समक्ष भाजपा आम जनता के साथ जोरदार धरना-प्रदर्शन करेगी। बैठक में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

READ MORE :Jamshedpur News :ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव पर बनी सहमति

सरकार जनाक्रोश से डरी हुई है : अभय सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के कोल्हान टोली के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है, क्योंकि वह जनता के गुस्से और अपनी विफल नीतियों से भयभीत है। उन्होंने कहा कि जो सरकार बहुमत का दावा करती है, वही आज जनता की अदालत में जाने से बच रही है। नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराना लोकतंत्र की मूल शर्त है, जिसे सरकार कुचलना चाहती है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :डिमना की खूबसूरत वादियों में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बूथ स्तरीय मिलन समारोह

चुनाव टालना लोकतंत्र का अपमान : सुधांशु ओझा

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि नगर निकाय चुनावों को लगातार टालना लोकतंत्र का सीधा अपमान है। सरकार जनता के अधिकारों से डर रही है, इसलिए चुनाव कराने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि 2018 की तर्ज पर दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराना ही पारदर्शिता और जवाबदेही की गारंटी है। भाजपा इस लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएगी।

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा : शैलेन्द्र सिंह

भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार चुनाव की तिथि घोषित नहीं करती और ईवीएम से चुनाव कराने की घोषणा नहीं करती, तब तक भाजपा का आंदोलन और उग्र होगा।

जनता के हक की लड़ाई में भाजपा सड़क पर : अनिल मोदी

स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश कराते हुए जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि आगामी 7 जनवरी को जुगसलाई नगर परिषद के समक्ष भाजपा जनता के हक और अधिकार के लिए धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जुगसलाई की जनता इस लोकतांत्रिक संघर्ष में भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।

बैठक में मंच संचालन जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री सुनील शर्मा में किया।

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में मंगलवार सुबह 11 बजे मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता मानगो स्थित गांधी मैदान में एकत्रित होंगे और वहां से विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। इस दौरान नगर निगम चुनाव से संबंधित कई मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

जुगसलाई की बैठक में जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जुगसलाई नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन मुरलीधर केडिया, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, अमित मिश्रा, अश्वनी तिवारी, रामप्रसाद जायसवाल, अनमोल शर्मा, प्रकाश जोशी, नागेन्द्र पांडेय, उपेंद्र चतरथ, सांवरलाल शर्मा, चंद्रशेखर दास, मुन्ना अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, राजेश रिगसिया, इंदर जैन, जगदीश लाल, शेखर शर्मा, गणेश रविदास, पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, अशोक सारस्वत, शिव शर्मा, ओम प्रकाश पाठक, रविकांत पांडेय, मनीष जोशी, विजय शर्मा, रितेश जैन, अरविंद मिश्रा, अनूप खां, अनिकेत कुमार, विकास सिंह, सुनील साहू, नारायण सिंह, रविशंकर तिवारी, विनय शर्मा, बैजनाथ शर्मा, विष्णु चौधरी, मन्नी सिंह, अनिल सेठ, संजय खिरवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.