
जमशेदपुर। जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जुगसलाई क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जुगसलाई फिरंगी चौक पर जरूरतमंद नागरिकों के बीच 100 कंबलों का वितरण किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी संदीप पासवान तथा जमशेदपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कंबल वितरण कार्यक्रम की अगुवाई जुगसलाई क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पाण्डेय ने की।
ठंड से बचाव के लिए मानवीय पहल
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है। सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देश पर लगातार ऐसे सेवा कार्य किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।
भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
इस सेवा कार्यक्रम में भाजपा जुगसलाई मंडल के मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), चंद्रशेखर दास, पिंटू सैनी, रविशंकर तिवारी, प्रवीण प्रसाद, आलोक बाजपेई, विकास सिंह, ओम प्रकाश पाठक, अनूप खान, संजीत पांडेय, विजय विश्वकर्मा, अरविंद मिश्रा, शेरू पाण्डेय, सुनील सिंह, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


