Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान को बड़ी सौगात, टाटा से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड की मंजूरी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: कोल्हान को बड़ी सौगात, टाटा से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

जमशेदपुर और कोल्हान वासियों का लंबा इंतजार खत्म! रेलवे बोर्ड ने संतरागाछी से टाटानगर होते हुए जयपुर तक नई सीधी ट्रेन को मंजूरी दे दी है। जानें इस नई ट्रेन सेवा की पूरी जानकारी।
BJNN DeskBy BJNN DeskMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान के निवासियों और विशेषकर राजस्थानी समाज के लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर है। टाटा से जयपुर के लिए एक सीधी ट्रेन सेवा की दशकों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड ने टाटा-जयपुर सीधी ट्रेन सेवा के प्रस्ताव को अपनी अंतिम स्वीकृति दे दी है।

READ MORE :Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर खौफनाक हादसा, मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर मिली सूचना
सांसद बिद्युत बरण महतो ने बताया कि रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक (जन शिकायत) विकास जैन ने उन्हें आधिकारिक रूप से इस अनुमोदन की सूचना दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद विकास जैन को निर्देश दिया था कि वे इस संबंध में सांसद महतो को अवगत कराएं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही सांसद महतो ने इस मुद्दे पर रेल मंत्री से मुलाकात की थी। उस समय रेल मंत्री ने बताया था कि पूर्व में प्रस्तावित रूट काफी लंबा था, इसलिए अधिकारियों को एक नए और सीधे रेल मार्ग की तलाश करने को कहा गया था, जिसकी प्रतीक्षा अब पूरी हो चुकी है।

संतरागाछी से वाया टाटानगर होकर जाएगी जयपुर
रेलवे बोर्ड के अधिकारी विकास जैन ने जानकारी दी है कि निकट भविष्य में ही यह नई ट्रेन सेवा संतरागाछी से शुरू होकर टाटानगर (टाटा) होते हुए सीधे जयपुर तक जाएगी। इस पूरे रूट में टाटानगर स्टेशन को विशेष प्रमुखता दी जाएगी। ट्रेन को टाटानगर की बजाय संतरागाछी से शुरू करने के पीछे रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्री उपलब्धता (Occupancy) को बेहतर बनाए रखना है, ताकि ट्रेन के परिचालन में कोई बाधा न आए। जल्द ही रेलवे द्वारा इस नई ट्रेन का विस्तृत टाइम टेबल भी जारी कर दिया जाएगा।

2014 से चल रहा था प्रयास, कई प्रस्तावों पर हुई थी चर्चा
जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में रहने वाले बहुसंख्यक राजस्थान वासी लंबे अरसे से इस सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे। सांसद बिद्युत बरण महतो ने बताया कि वे स्वयं साल 2014 से इस ट्रेन की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का जयपुर तक विस्तार कराने का प्रयास किया था, साथ ही साथ हावड़ा-जोधपुर ट्रेन को भी वाया टाटानगर चलाने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिया था। लेकिन हर बार तकनीकी या अन्य कारणों से मामला टलता रहा। सांसद ने कहा कि जनता की इस मांग का पूरा होना उनके लिए विशेष प्रसन्नता का विषय है।

READ MORE :Indian Railways :ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, निशानेबाजी की शर्त जीतने के चक्कर में 2 अपचारी बालक गिरफ्तार

सांसद ने रेल मंत्री और अधिकारियों का जताया आभार
इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और विशेष रूप से दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सहित तमाम अधिकारियों के प्रयासों की जमकर सराहना की है और क्षेत्र की जनता की ओर से उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उत्कल समाज इंटर कॉलेज ने JAC 12वीं में लहराया परचम, कॉमर्स में 100% और साइंस-आर्ट्स में 90% विद्यार्थी पास

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जल संकट और बिजली कटौती पर 7 मई को BJP का DC ऑफिस घेराव, मीरा मुंडा ने भरी हुंकार

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.