
जमशेदपुर:
हितकु पंचायत के हाडतोपा गांव में 27 जून को आयोजित महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में अवरोध उत्पन्न किए जाने के विरोध में बजरंग सेवा दल के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और एसडीएम धालभूम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन गौतम प्रसाद के नेतृत्व में सौंपा गया जिसमें रथ यात्रा में ग्राम सभा द्वारा बाधा डाले जाने को गैर-संवैधानिक और धार्मिक स्वतंत्रता का हनन बताया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि भारत के संविधान की अनुच्छेद 25 से 28 तक सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है, ऐसे में किसी भी धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध लगाने या मार्ग अवरुद्ध करने का अधिकार ग्राम सभा को नहीं है। इसके बावजूद ग्राम सभा के कतिपय अध्यक्ष द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर रथ यात्रा रोकी गई, जो पूरी तरह से संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है।
JAMSHEDPUR NEWS :मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार
ज्ञापन में यह भी सवाल उठाया गया कि जब राज्य में पेसा कानून लागू ही नहीं है, तो ग्राम सभा की अधिसूचना किस आधार पर की गई और ग्राम प्रधानों की नियुक्ति किस संवैधानिक प्रक्रिया से हुई? इसके लिए प्रशासन से गहन जांच की मांग की गई है।
प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग रखी कि भविष्य में इस तरह की धार्मिक असहिष्णुता की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लिया जाए और दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए ताकि धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनी रहे।
JAMSHEDPUR NEWS :आदिवासी वंशजों पर लाठीचार्ज के विरोध में जमशेदपुर भाजपा का पुतला दहन
इस संदर्भ में जिले के वरीय पदाधिकारीयो से आग्रह किया गया कि इस पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए इस गलत परंपरा के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। इसमें मुख्य रूप से संरक्षक भीष्म सिंह, आशुतोष सिंह अध्यक्ष गौतम प्रसाद उपाध्यक्ष राजकुमार ,धर्मेंद्र शर्मा सचिव संदीप रजक, साकेत सिंहा, अमित सिंह, विशाल, सूरज, सनी सचदेवा, सुजीत यादव, गणेश दुबे, दीपक कुमार, मुख्य रूप से मौजूद थे।


