कार्यक्रम में डायबिटिक एजुकेटर रमेश जेना, साक्षी सिन्हा सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्टजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. पाणिग्रही की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में सेंटर ने हार्मोनल डिसऑर्डर, थायरॉयड, डाइबिटीज, ओबेसिटी जैसे रोगों के इलाज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
“डॉक्टर बनना केवल पेशा नहीं, एक सामाजिक उत्तरदायित्व है। मरीजों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरा उद्देश्य रहा है। मैं अपने पूरे मेडिकल स्टाफ का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस एक वर्ष में अनगिनत मरीजों की सेवा की।”
कार्यक्रम में मरीजों के लिए मुफ्त हेल्थ काउंसलिंग, ब्लड शुगर जांच, तथा थायरॉइड अवेयरनेस सेशन का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को हार्मोनल समस्याओं की