
जमशेदपुर। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्धारा 17 वां भव्य श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। आगामी 05 नवम्बर बुधवार की रात परसुडीह हाट बाजार रोड़ स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा। इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल राजू, रोहित अग्रवाल बबलु, ने संयुक्त रूप से मंगलवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया की इस वर्ष भजनो की अमृत वर्षा हेतु राजस्थान से सूरजगढ़ बाबा श्याम मंदिर के पुजारी हजारीमल जी अपनी टीम योगेश शर्मा, रुक्मानन्द जी, जयसी सैनी भजन गायक के साथ आ रहे हैं। को आमंत्रित किया गया है। साथ ही स्थानीय कई भजन गायक बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगें। 08.30 बजे रात से भजनों का शुभारंभ होगा, जो देर रात प्रभु इच्छा तक चलेगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग का प्रसाद रहेगा। उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में बिजय अग्रवाल बिजु, अखिलेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनुराग शर्मा, रोहित अग्रवाल बबलु, विनीत अग्रवाल, वैभव अनुराग शर्मा, राजेश श्याम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, संजय अग्रवाल संजु सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
JAMSHEDPUR NEWS :प्रिंस खान के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएं सीएमः सरयू राय
AAJ KA RASIFAL :15 अक्टूबर 2025 बुधवार के पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
Dhanbad News :तनिष्क का नया ‘मृगांक’ फेस्टिव कलेक्शन जो आपको दिव्य दुनिया की सैर करवाता है


