Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ फूटा गुस्सा, ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ का हस्ताक्षर अभियान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर में ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ फूटा गुस्सा, ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ का हस्ताक्षर अभियान

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति के तत्वावधान में सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के दूसरे छोर (स्टार टाकीज-बर्मामाइंस) पर एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ट्रेनों की लेट-लतीफी से परेशान आम लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस आंदोलन का नेतृत्व संयोजक पप्पू राव ने किया, जबकि अमित शर्मा, बबलू और दुर्गा राव ने इसमें प्रमुख भूमिका निभाई। समिति ने घोषणा की है कि 19 मई को मानगो में और 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

बड़े रेल अफसरों के घर के बाहर धरने की तैयारी

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: मानगो ओवरब्रिज निर्माण में तेजी, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए सख्त निर्देश

रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि घाटशिला के अभियान के बाद समिति एक बड़ी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी। आंदोलन के अगले चरण में रेल प्रशासन से जुड़े बड़े अफसरों के आवास के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया जा सकता है। उन्होंने दोहरे रुख में कहा कि रेल प्रशासन चाहे तो मुकदमा कर दे, आंदोलनकारी इसकी कोई परवाह नहीं करते।

‘ट्रेनों को राइट टाइम चलाओ, मालगाड़ियों से इतनी मोहब्बत क्यों?’

आंदोलन के दौरान सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सतीश सिंह, प्रकाश कोया और कंचन डे ने अपने संबोधन में कहा कि फिलहाल यह आंदोलन शांतिपूर्ण है। शायद रेलवे को अभी इसकी तपिश महसूस नहीं हो रही, लेकिन वह दिन दूर नहीं जब यह आंदोलन उग्र रूप धारण कर सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग बेहद छोटी है—टाटानगर से खुलने और यहाँ आने वाली तमाम ट्रेनें अपने सही समय (Right Time) पर चलें। अगर रेलवे इतनी बुनियादी मांग भी पूरी नहीं कर पा रहा, तो साफ है कि उसे आम पैसेंजर्स की कोई फिक्र नहीं है।

ट्रेनों की लेटलतीफी से प्राइवेट नौकरी पर मंडराया संकट

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में RAMPC 2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, उन्नत तकनीक और पदार्थ विज्ञान पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

इस हस्ताक्षर अभियान में इस्पात मेल से 7 घंटे की देरी से टाटानगर पहुंचे दर्जन भर से अधिक दैनिक यात्री स्वतःस्फूर्त शामिल हुए। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया। धालभूमगढ़ से रोज अप-डाउन करने वाले एक यात्री ने कहा कि ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। बॉस रोज डांट रहे हैं, शो-काउज नोटिस मिल रहा है और सैलरी काटी जा रही है।

यात्रियों का आरोप है कि पैसेंजर ट्रेनों को लूप लाइन में खड़ा कर पहले चार-पांच मालगाड़ियों को पास कराया जाता है। गुस्साए यात्रियों ने पूछा, “हम प्राइवेट नौकरी वाले कब तक बॉस की झाड़ सुनेंगे? नौकरी चली गई तो रेलवे रोजगार देगा क्या? रेलवे को मालगाड़ियों से इतनी मोहब्बत क्यों है?”

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज सिंह, अजय कुमार, प्रवीण सिंह, राजा, विजय सिंह, शमशाद खान, त्रिदेव सिंह, कुणाल कुमार, हनी परिहार, चंचल दा, मनोज शर्मा, शंकर कर्मकार, सुधीर तिवारी, मो. फिरोज, मुख्तार अहमद, दीपक कुमार, राजा अग्रवाल, अर्जुन मुखी, सुषमा मंडल, दीपू तिवारी और शरद मुखी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

South East Central Railway:टाटा-इतवारी एक्सप्रेस के AC कोच में 1.56 लाख की चोरी, RPF डोंगरगढ़ ने शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

July 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में सेरेब्रल मलेरिया का खौफनाक कहर, 150 संक्रमित और 4 बच्चों की मौत; प्रशासन हाई अलर्ट पर

July 1, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर को मिलेगी वंदे भारत डिपो की सौगात! सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेल मंत्री से की बड़ी मांग

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.