जमशेदपुर। दीपावली के त्योहार पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था ‘आग़ाज़’ की ओर से छोटा बांकी में दीपोत्सव उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 50 से अधिक बच्चों के बीच दीपावली के उपहार, मिठाइयां और दीये वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनके बीच त्योहार का उत्साह देखते ही बना।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में कैंसर जागरूकता अभियान, मुंह के छाले और गांठ जैसे शुरुआती लक्षणों पर दी गई जानकारी
कुणाल षाड़ंगी ने बच्चों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, युवा समाजसेवी दमनप्रीत सिंह और आरफीन अशरफ भी शामिल हुए।
इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश और खुशियों का त्योहार है। त्योहार की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके। उन्होंने आग़ाज़ संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़कर लगातार सराहनीय कार्य कर रही है।
हर बच्चे तक खुशियां पहुंचाना संस्था का उद्देश्य
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि आग़ाज़ का हमेशा प्रयास रहा है कि त्योहारों के अवसर पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों और जरूरतमंद बच्चों तक खुशियां पहुंचाई जाएं।
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव उपहार वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि हर बच्चा दीपावली के उल्लास और खुशियों को महसूस कर सके। संस्था भविष्य में भी सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
READ MORE :RAILWAY NEWS: पुणे-मुंबई से बिहार के लिए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, पटना-मुजफ्फरपुर से रक्सौल-सहरसा तक सुविधा
कई सामाजिक कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पंचायत सदस्य भरतराम लोहरा, समाजसेवी आरफीन अशरफ, संस्था के सुमित मिश्रा, आकर्ष नारायण, प्रीति गुप्ता, परमिंदर सिंह गोल्डी, आरव सागर, देबू गोप और कंचन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
आग़ाज़ संस्था की इस पहल ने दीपावली के अवसर पर सामाजिक सहभागिता और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का संदेश दिया।


