
JAMSHEDPUR


शनिवार देर रात आम आदमी पार्टी, झारखंड ने प्रदेश संयोजक श्री डी.एन. सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में नौ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। जिला-प्रभारी मनीष कुमार ‘डेनियल’ के सूचना अनुसार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए मो. शकील को संगठन मंत्री, विकास जैसवाल को उपाध्यक्ष तथा सतीश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा में प्रो. भुवनेश्वर राय को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश को संगठन मंत्री तथा विश्वनाथ मेहता को शिकायत प्रमुख का पदभार सौंपा गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला के जुगसलाई विधानसभा में नारायण सोरेन को उपाध्यक्ष, रमेश सिंह सरदार को संगठन मंत्री तथा मोहन ओझा को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के द्वारा जमशेदपुर महानगर के तीनों विधानसभाओं में कई पद भरे जा चुके हैं, तथा अन्य रिक्त पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। मनीष कुमार ने बताया कि निकट भविष्य में महिला, अल्पसंख्यक, युवा एवं व्यापार प्रकोष्ठ की समितियाँ भी गठित कर दी जाएगी। महानगर टीम की घोषणा भी अलग से की जाएगी।

